Advertisment

Who Is Savitri Jindal? एशिया की सबसे अमीर महिला है भारतीय

author-image
New Update

आखिर पैसा किसे अच्छा नहीं लगता है। हर कोई अमीर बनना चाहता है। पूरी दुनिया की नजर उन लोगों पर बनी हुई है जो दुनिया के सबसे अमीर लोग हैं। यांग हुइयां कुछ समय पहले तक एशिया की सबसे अमीर महिला थीं लेकिन चाइना के प्रॉपर्टी प्राइसेज के कारण देश के बड़े बड़े पैसे वाले कंगाल हो गए।

Advertisment

इन पैसे वाले व्यक्तियों में यांग हुईया भी है। शुक्रवार के दिन ही बिलियनएयर इंडेक्स में पहले नंबर पर यांग हुईया का नाम हटकर सावित्री जिंदल का नाम आ गया है। सावित्री जिंदल एक भारतीय महिला है जो जिंदल ग्रुप की लीडर है। उनके पास 11.3 बिलियन डॉलर की दौलत है।

Savitri Jindal कौन है?

सावित्री जिंदल एक भारतीय महिला है जो एक उद्यमी भी हैं। वह जिंदल ग्रुप की मालकिन है जो धातु और ऊर्जा उत्पादन इंडस्ट्री में संलग्न है। उनके पास 11.3 बिलियन डॉलर की दौलत है जो उन्हें एक बिलियनएर बनाती है। शुक्रवार के दिन उनका नाम एशिया के बिलेनियर इंडेक्स में सबसे ऊपर आ गया और वह यांग हुईया को पीछे छोड़कर एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई।

Advertisment

जिंदल की उम्र 72 साल है और वह भारत की सबसे अमीर महिला है। वह भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में दसवें नंबर पर आती है। 2005 के प्लेन क्रैश में उनके पति ओपी जिंदल की मौत के बाद वह जिंदल ग्रुप की चेयरमैन बन गई। उनकी कंपनी भारत में सबसे ज्यादा स्टील का उत्पादन करने वाली तीसरी कंपनी है जो सीमेंट और ऊर्जा उत्पादन इंडस्ट्री भी चलाती है।

नेट वर्थ में आया तेज उछाल

सावित्री जिंदल नेटवर्थ में अचानक से बहुत उछाल आया है। उनकी नेट वर्थ 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत में 3.2 बिलियन डॉलर तक गिर गई थी। लेकिन 2022 में रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण यह 15.6 बिलियन तक पहुंच गई। 

Advertisment

यांग हुइया ने कैसे खोया अपना स्थान

यंग हुईया के लिए यह काफी ड्रामाटिक गिराव था। उन्होंने 2005 में अपने पिता की दौलत को inherit किया जो देश के एक बहुत बड़े और अमीर विकास करता थे। इसके बाद वह दुनिया की सबसे अमीर जवान लोगों में से एक बन गई। चाइना में प्रॉपर्टी सेक्टर के विकास के कारण वह पिछले 5 सालों तक एशिया की सबसे अमीर महिला बनी रही।

लेकिन उनका यह सफर केवल यही तक था। चाइना के प्रॉपर्टी सेक्टर में अचानक से काफी गिराव आया है जिसके कारण यांग हुईया कि नेटवर्क भी बहुत गिर गई। उनके कंट्री गार्डन जो चाइना का सबसे बड़ा प्रॉपर्टी डेवलपर है ने कहा कि उन्हें डिस्काउंट पर इक्विटी बेचने की जरूरत है। जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई।

यांग काफी कम उम्र में भी कंट्री गार्डन के 60% और मैनेजमेंट सर्विस यूनिट के 43 % स्टेक की मालकिन हैं।

इंस्पिरेशन
Advertisment