Shae Gill: शै गिल कौन हैं? फेमस हिट सांग पसूरी की सिंगर

author-image
Swati Bundela
New Update

यह गाना कोक स्टूडियो के सीजन 14 में गाया गया था।  इस सांग का म्यूजिक सुल्फी ने और लिरिक्स अली सेठी और फज़ल अब्बास ने मिलकर लिखी थी।  

Advertisment

पसूरी एक पंजाबी अक्षर है और इसका मतलब किसी भी तरीके की घटना या कोई बात होती है।  इस गाने की ट्यून बहुत हिट है और लिरिक्स एकदम हटकर हैं।  इसके कारण ही गाना रिलीज़ के तुर्रंत बाद ही हिट हो गया है।  यह गाना कोक स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर भी सुना जा सकता है।  

इस गाने की लिरिक्स लिखे वाली और गाने वाली शै गिल भी गाने के फेमस होने के साथ फेमस हो गयी हैं।  इसलिए आज हम इनके बार में थोड़ी और जानकारी देंगे कि यह कौन हैं और कहाँ से आयी हैं।  

शै गिल कौन हैं?

शै गिल पाकिस्तान में पैदा हुई और वहीँ पर पाली बड़ी हैं।  इनकी उम्र 23 साल है और यह लाहौर की एक आर्टिस्ट हैं। इनको हमेशा से ही म्यूजिक से लगाव था और यह इसी फील्ड में कुछ करना चाहती थीं। इन्होंने काफी कम उम्र में गाना गाना शुरू कर दिया था।  

Advertisment

शै गिल क्रिस्चियन कॉलेज से पली बड़ी हैं। इनकी एक फ्रेंड ने इन्हें मोटीवेट किया था कि यह इंस्टाग्राम बना कर उस पर अपने गाने के वीडियोस पोस्ट करें।  इसके बाद इन्होंने अकाउंट बनाया और उस पर अपना कंटेंट डालना शुरू कर दिया।  इन्होंने सबसे पहले अपना गाना इंस्टाग्रामपर 2019 में गाया था जिसका नाम है आंखें मिलानी वाली।  

शै गिल ने अपनी एक वीडियो में बताया भी है कि कैसे इन्होंने हॉस्टल एक कमरे से शुरुवात की थीं जहाँ यह रहती थीं अपनी बेस्टी के साथ। जल्द ही यह फेमस हो गयीं और इनके कई सारे फैंस  बन गए।  लोगों को इनकी शांत आवाज बहुत पसंद आयी और इनको खूब सारा प्यार मिला।  

पसूरी गाना कैसे हुआ फेमस?

इसके बाद फरवरी 7 को इन्होंने पसूरी गाना यूट्यूब पर पोस्ट किया।  यह गाना कोक स्टूडियो के सीजन 14  में पोस्ट किया गया था और उनका 6th गाना था।  इसके बाद इस गाने को इतना प्यार मिला कि न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि शै पूरे इंडिया में फेमस हो गयी थीं।  

Advertisment

उन्हें हाल ही में गाने के टीज़र में लोकप्रिय गायक आतिफ असलम के साथ देखा गया था, जिसे मोहम्मद हनीफ ने लिखा था और शमशेर राणा, वरका फरीद, निमरा गिलानी और अली हमदानी द्वारा निर्मित और संगीतबद्ध किया गया था।

14 मई को, संगीत वीडियो, मंज़िल को पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के YouTube चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा। वह अब कथित तौर पर उर्दू रैप जोड़ी यंग स्टनर्स के साथ-साथ प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान।

न्यूज़ है कि इस साल भी गिल की बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं। "मैं शास्त्रीय संगीत लिखना और सीखना शुरू करना चाहती हूं," उसने समझाया। फ़िलहाल इनके 343K इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।    

Advertisment
entertainment