Who Is Shinata Chauhan? Miss India 2022 की 2nd रनर अप

author-image
New Update

3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रांड फिनाले हुआ था। इस फिनाले की विजेता कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी है जिन्हें मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया। कर्नाटक की शेट्टी के बाद राजस्थान की रहने वाली रूबल शेखावत इस पीजेंट की पहली runner-up बनी। शेखावत के बाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान को दूसरी runner up का खिताब मिला।

शिनाता चौहान कौन है?

Advertisment

शिनाता चौहान 21 वर्ष की महिला है जिन्होंने मिस इंडिया 2022 में उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट किया। उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए वह भी विजेता शेट्टी से कम नहीं रही और दुसरी runner up बनी। वह 16 साल की उम्र से ही ब्यूटी pegants में हिस्सा लेती आई हैं।

वह 16 साल की उम्र में मिस टीन इंडिया एक्सक्विजाइट की विजेता बनी थी और उन्होंने अमेरिका की exquisite international peagant में भारत को प्रदर्शित भी किया था। इस peagant में वह पहली runner-up बनी थीं। चौहान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर 19000 से भी ज्यादा फॉलोवर है। यहां तक कि मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो कर रखा है।

वह कई सारे ब्यूटी और फैशन डिजाइनर और ब्रांड्स के लिए भी काम कर चुकी है। उन्होंने पहली बार टीवी कमर्शियल में जब काम किया तो वह हिमालया का लिप केयर प्रोडक्ट है।

एजुकेशन

Advertisment

हमने ऊपर आपको बताया कि चौहान ने किस-किस ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लिया और कहां काम किया। लेकिन काम से पहले एजुकेशन मायने रखती है। चौहान ने अपनी एजुकेशन नई दिल्ली के कैंब्रिज स्कूल से की। उन्होने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से डिग्री ली।

वह हमेशा अपने स्कूल में टॉप किया करती थी और उन्होंने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए थे। उन्हें साइंस और गणित ओलंपियाड में मेडल भी मिले।

बचपन में माधुरी की तरह नाचती थी

चौहान ने अपने ट्वीट में बताया कि वह बचपन में डांस किया करती थी और लोग उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर कहते थे कि वह बिल्कुल माधुरी दिक्षित की तरह नाचती है। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें एक प्लेटफार्म दिया जिसकी मदद से वह अपने अंदर की माधुरी दीक्षित को बाहर ला पाई।

शिनाता चौहान