Advertisment

पति और प्रेमिका से प्रताड़ित होकर महिला ने की आत्महत्या, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक महिला ने अपने पति और उसकी गर्लफ्रैंड की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा जिसमे उसने अपने मरने की वजह बताई है।

author-image
Priya Singh
New Update
suicide

(Image Credit: Freepik)

Woman Commits Suicide After Being Harassed By Husband And His Girlfriend, Suicide Note Written On Her Hand: इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक महिला ने अपने पति और उसकी गर्लफ्रैंड की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा जिसमे उसने अपने मरने की वजह बताई है। पुलिस ने मृतक महिला के पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर कार्यवाही की जा रही है. आइये जानते हैं पूरी खबर विस्तार से- 

Advertisment

पति और प्रेमिका से प्रताड़ित होकर महिला ने की आत्महत्या, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सिल्वर स्प्रिंग इलाके की है। जहां रहने वाली कविता (40) ने अपने पति पंकज से परेशान होकर और उसके अन्य महिला के साथ संबंधों को लेकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके ही घर में एक फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला ने अपने सुसाइड करने से पहले अपने बाएं हाथ पर अपने पति और उसकी प्रेमिका का नाम लिखकर सुसाइड नोट लिखा था। महिला ने अपने पति पंकज और उसकी प्रेमिका नमृता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। खबरों के मुताबिक पति को अपनी पत्नी को बचपन की दोस्त से प्यार हो गया था और जब यह बात पत्नी को पता चली तो दोनो के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी के चलते महिला ने अपनी जान दे दी।

हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

Advertisment

मृतक कविता ने मरने से पहले अपने बाएं हाथ पर अपनी आपबीती लिखी। मृतक की दो बेटियां भी हैं जो पुणे में पढ़ाई कर रही हैं। मरने से फल महिला ने अपने हाथ पर मराठी में सुसाइड नोट लिखा था। मृतक ने अपने हाथों पर उसके मरने की वजह बन वाले उसके पति और उसकी प्रेमिका का नाम लिखा था। उसने लिखा कि प्रेमिका को वजह से उसका पति उसे मारता पीटता था और रोज रोज विवाद और झगड़े होते थे।

सुसाइड नोट

                      सुसाइड नोट (Image Credit -Amar ujala) 

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 सालों से उसके पति का नमृता नाम की लड़की के साथ अफेयर था। इसी के साथ मरने वाली महिला के परिवारजनों ने भी ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति पंकज और उसकी प्रेमिका नमृता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Woman Commits Suicide Suicide Note सुसाइड नोट Harassed By Husband And His Girlfriend
Advertisment