Advertisment

पति से लड़ाई के बाद ओडिशा की महिला ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतारा

author-image
Swati Bundela
New Update
महिला ने बच्चों को कुएं में धकेला: ओडिशा के कंधमाल जिले में एक महिला ने अपनी 9 साल की बेटी और 5 साल के बेटे को कुएं में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कंधमाल जिले के रायकिया ब्लॉक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्रिश्चन साही की रहने वाली भाग्यलक्ष्मी पात्रा अपने पति एम राजेश पात्रा के साथ लड़ाई के बाद शुक्रवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई।

Advertisment


“महिला ने फिर दोनों बच्चों को एक कुएं में धकेल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, वह खुद कुएं में नहीं कूदी और शनिवार सुबह स्थानीय लोगों और उसके पति ने उसे कुएं के पास रोते हुए पाया, ”रायकिया पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर श्रीकांत खमारी ने कहा।

महिला ने बच्चों को कुएं में धकेला: दमकल कर्मियों ने शव को बाहर निकाला

Advertisment


दमकल कर्मियों ने बाद में दोनों बच्चों के शव बरामद किए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उस पर हत्या का आरोप लगाया जाएगा और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि महिला के भाई ने पति पर extramarital अफेयर रखने का आरोप लगाया।

अफयेर छुपाने के लिए माँ ने बेटे की हत्या की :

Advertisment


करीब दो हफ्ते पहले गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण के वीरमगाम में करीब दो साल पहले अपने आठ साल के बेटे की हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके देवर को गिरफ्तार किया गया। बच्चा सितंबर 2018 में लापता हो गया था और उसी दिन अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने अब बच्चे की मां और चाचा जोसना पटेल और रमेश पटेल को उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अफयेर छुपाने के लिए माँ ने बेटे की हत्या की , 2 साल बाद सच आया सामने

Advertisment


आठ वर्षीय हार्दिक पटेल के परिवार ने विरमगाम ग्रामीण थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि बच्चा मिठाई खरीदने निकला था और वापस नहीं आया। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के अनुसार, जोसना पटेल के अपने देवर रमेश पटेल के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का पता चलने पर दोनों ने हार्दिक की हत्या कर दी।



“हार्दिक को उनके अफेयर के बारे में पता चला और इस डर से कि बच्चा अपने पिता जगदीश पटेल, उसके परिवार और अन्य ग्रामीणों को उनके रिश्ते का खुलासा करेगा, आरोपी बच्चे को 28 सितंबर 2018 को जालमपुरा गांव के एक सुदूर खेत में ले आया, उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जला दिया और दफना दिया,” अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने बताया।
न्यूज़
Advertisment