Advertisment

पाकिस्तान में महिला टिक टॉकर पर हमला : अज्ञात भीड़ ने फाड़े महिला के कपड़े, FIR दर्ज

author image
Swati Bundela
18 Aug 2021
पाकिस्तान में महिला टिक टॉकर पर हमला : अज्ञात भीड़ ने फाड़े महिला के कपड़े, FIR दर्ज



Advertisment

पाकिस्तान में महिला पर हमला : पाकिस्तान के ग्रेटर इकबाल पार्क में सैकड़ों अज्ञात लोगों ने किया एक महिला पर किया हमला, महिला सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाया करती थी। घटना 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की है। लाहौर पुलिस ने मंगलवार को उन अज्ञात लोगो के खिलाफ महिला से मारपीट और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

पाकिस्तान में महिला पर हमला : अज्ञात भीड़ ने फाड़े महिला के कपड़े

पाकिस्तानी महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले शनिवार को एक वीडियो फिल्माने के दौरान अज्ञात लोगो ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे हवा में उछालते रहे। महिला ने आरोप लगाया कि लाहौर में सैकड़ों लोगों ने उन पर 'हमला' किया। पीटीआई समाचार एजेंसी ने बताया कि उसने यह भी शिकायत की कि भीड़ ने उसके सोने के गहने भी जबरन ले लिए थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके एक साथी का भी मोबाइल फोन, पहचान पत्र और करीब 15,000 PKR भी छीन लिया गया था।

Advertisment

पाकिस्तान में महिला पर हमला, पुलिस कर रही है मामले की जांच

लाहौर में घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने अज्ञात लोगो के खिलाफ "तत्काल कानूनी कार्रवाई" करने का आदेश दिया गया है। डीआईजी ऑपरेशंस साजिद कियानी ने कहा, "महिलाओं के सम्मान का उल्लंघन करने वालों और उन्हें परेशान करने वालों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।"

यह घटना तब सामने आ रही है जब देश पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है, उनमें से एक पाकिस्तानी राजनयिक की बेटी नूर मुकादम की हत्या है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें इस्लामाबाद में छह लोग एक जोड़े को परेशान करते देखे जा सकते है।

Advertisment

पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़िए : नूर मुकादम कौन थी ? इस्लामाबाद में पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक की बेटी की हत्या



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment