Advertisment

Bus Fare: महाराष्ट्र और हरियाणा में बस के किराय को लेकर हुआ फेरबदल

न्यूज़: महाराष्ट्र में महिलाओँ के लिए बस के टिकट का किराया आधा कर दिया गया है वहीं हरियाणा ने पुरुष वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस के टिकट का किराया आधा कर दिया है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
वरिष्ठ नागरिक

वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराय में हुए बदलाव (प्रतीकात्मक चित्र)

Bus Fare: बसों के टिकट के किराय को लेकर एक खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकारों ने बस के टिकट के किराय में फेरबदल किया है। महाराष्ट्र में महिलाओँ के लिए बस के टिकट का किराया आधा कर दिया गया है वहीं हरियाणा ने पुरुष वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस के टिकट का किराया आधा कर दिया है। 

Advertisment

मालूम हो इस तरह की सुविधाएं पहले ही कई राज्यों में शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली ने इसकी शुरुआत पहले ही कर दी थी। दिल्ली में बसों में महिलाओँ का कोई किराया नहीं जाता वहीं पंजाब में भी ये चीज लागू कर दी गई है। इसके साथ ही कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराय में छूट है। इसी तरह अब इन दो राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा ने भी बसों के किराय में नए नियम लागू किए हैं। 

क्या है अब किराया

महाराष्ट्र राज्य में इससे जुड़ी घोषणा उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने की थी। ये घोषणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान की गई थी। लागू करने की वजह महिला सम्मान योजना है। महाराष्ट्र राज्य में वरिष्ठ नागरिकों जिनकी उम्र 75 वर्ष से ज्यादा है उनके लिए पहले से ही फ्री ऑफ कॉस्ट बस यात्रा है। वहीं हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों को लेकर जो बदलाव हुए हैं वो पहले वरिष्ठ महिलाओं पर ही लागू होते थे। पर अब 1 अप्रैल से वरिष्ठ पुरुषों पर भी ये सुविधा लागू कर दी गई है। अब हरियाणा राज्य के वरिष्ठ नागरिक, स्त्री और पुरुष दोनों, आधी कीमत पर बस से यात्रा कर सकेंगे। 

Advertisment

क्या है जरूरी 

हरियाणा में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए निवास प्रमाण पत्र जरूरी है। ऐसा इसलिए कि ये सुविधा केवल हरियाणा केे राज्य से जुड़े लोगों के लिए ही है। इसके साथ ही हरियाणा से बाहर जाने वाली बसों पर भी ये सुविधा लागू होगी। 

पहले ही वरिष्ठ नागरिक बहुत कम यात्रा कर पाते हैं और उम्र ज्यादा होने के चलते वह किसी का इंतजार भी नहीं कर सकते। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी वरिष्ठ नागरिक बहुत ज्यादा मजबूत नहीं होते हैं, ऐसे में इस तरह की छूट देना लाजमी भी है। राज्य सरकारों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं। 

महिलाओं Bus Fare बस वरिष्ठ नागरिकों
Advertisment