Advertisment

Crime News: पटियाला के गुरुद्वारे में महिला को चलाई गोली, महिला की मौत

न्यूज़ : पंजाब के पटियाला में दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा स्थित है। यहां पर एक महिला गुरुद्वारा परिसर में शराब का सेवन करने लग गई। महिला का नाम परविंदर कौर और उम्र 35 वर्ष पाई गई है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
gurdwara patiala

पटियाला के गुरुद्वारे में महिला को चली गोली (Image Credit: IndianExpress)

Crime News: पंजाब के पटियाला स्थिति एक गुरुद्वारे में दिन दहाड़े एक महिला को गोली मार दी गई। महिला गुरुद्वारे परिसर में शराब पी रही थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 5 फायर के दौरान एक सागर नामक व्यक्ति को भी गोली लगी। सागर की स्थिति गंभीर है। 

Advertisment

मालूम हो धार्मिक स्थलों में मादक पदार्थ लाना और हिंसक गतिविधि करना वर्जित होता है, चाहे धार्मिक स्थल किसी भी धर्म का क्यों न हो। पटियाला स्थित गुरुद्वारे में क्यों ऐसा हुआ, इस बात की जांच चल रही है। 

क्या है मामला

पंजाब के पटियाला में दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा स्थित है। यहां पर एक महिला गुरुद्वारा परिसर में शराब का सेवन करने लग गई। महिला का नाम परविंदर कौर और उम्र 35 वर्ष पाई गई है। गुरुद्वारा परिसर में महिला को इस तरह शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाया गया जिसपर वह हिंसक हो गई। खबर के अनुसार महिला ने शराब की बोतल से प्रहार किया। घटना को बढ़ता देख एक व्यक्ति ने महिला को 5 राउंड फायर कर दिए जिस पर  महिला को 3-4 गोली लगीं वहीं अन्य एक व्यक्ति और घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है। 

Advertisment

क्यों चलानी पड़ी गोली 

हालांकि अभी पुलिस को स्पष्ट नहीं हो पाया है आखिर व्यक्ति ने महिला पर गोली क्यों चलाई। आरोपी व्यक्ति की पहचान निर्मलजीत सैनी के नाम से हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा के अनुसार आरोपी व्यक्ति का किसी भी तरह का क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं सहित एफआईआर दायर कर दी गई है। आरोपी व्यक्ति प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। जिस रिवॉल्वर का प्रयोग किया गया वो वैध थी।

वहीं मृतक महिला की बात की जाए तो महिला के आधार कार्ड के अनुसार महिला का एड्रेस एक पीजी है। एसएसपी वरुण शर्मा के अनुसार महिला के पास प्रेस्क्रिप्शन के कागजातों के अनुसार महिला का अल्कोहल के खिलाफ ट्रीटमेंट चल रहा था। 

डॉक्टर ने लिखा है कि महिला को मूड स्विंग रहता था, वो डिप्रेशन में थी और उसमें अक्सर नेगेटिव थॉट्स रहते थे।  —वरुण शर्मा, एसएसपी

जिस अन्य व्यक्ति को गोली लगी उसका नाम सागर है और इलाज राजिंदर अस्पताल में चल रहा है। व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

पंजाब Crime News पटियाला
Advertisment