Women Raped In Moving Train: पुष्पक एक्सप्रेस ट्रैन में महिला का 8 लोगों ने किया रेप, 4 हुए अरेस्ट

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

Women Raped In Moving Train


पुष्पक एक्सप्रेस ट्रैन इगतपुरी स्टेशन से निकली ही थी और फिर इन 8 लोगों ने इस महिला का रेप किया। इगतपुरी स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है जहाँ ट्रैन जब रूकती हैं जब उन में कोई टेक्निकल परेशानी होती है। ऐसा कहा जा रहा है कि 8 लोग इस ट्रैन में जबरजस्ती चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इसके बाद इन्होंने कई पैसेंजर के साथ जोर जबरजस्ती कर उनका सामान भी लूटा। इन लोगों के पास चाकू जैसे खतरनाक हथियार थे। सुनने में आया है कि 5 से 6 पैसेंजर को छोटी मोती चोटें भी आयी हैं।
Advertisment

जिस महिला का रेप किया गया उस महिला की उम्र 30 के आस पास थी। इस केस में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने भी अपना बयान दिया है और कहा है कि महिला का इन 8 लोगों ने जबरजस्ती ट्रैन के डब्बे में घुस आधे जानते तक रेप किया और इसके बाद जैसे ही अगला स्टेशन कसारा आया यह चोर भाग निकले। इसके बाद ट्रैन में मौजूद पैसेंजर ने इस मामले के बारे में बात की और अब पुलिस इसके पीछे लगी हुई है। इन 8 लोगों में से 2 लोग कसारा स्टेशन पर ही अरेस्ट हो चुके हैं और इसके बाद 2 और लोग भी देर रात अरेस्ट कर लिए गए थे।
न्यूज़