Advertisment

हनी सिंह की वाइफ शालिनी तलवार ने कहा हनी सिंह के पिता दारु पीकर उनके कमरे में घुसे

यो यो हनी सिंह की वाइफ शालिनी तलवार ने इनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज किया है। अब शालिनी ने यह भी कहा कि इनके ससुर यानि हनी सिंह के पिता इनके कमरे में एक बार घुस आये थे जब यह कपड़े बदल रही थीं तब और इनके ब्रैस्ट के ऊपर हाँथ लगाया। शालिनी ने इस डोमेस्टिक वायलेंस केस में हनी सिंह से 20 करोड़ रूपए की मांग की है। हनी सिंह की वाइफ शालिनी तलवार
Advertisment




“बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता ‘यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गायक को नोटिस जारी किया है और इस पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है।” समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया।
Advertisment


यो यो हनी सिंह पर घरेलु हिंसा का आरोप : जाने मामले से जुड़ी ज़रूरी बातें



हनी सिंह की पत्नी
Advertisment
 शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी अदालत में याचिका दायर की है। तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुश्री तानिया सिंह के समक्ष आज, 3 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।

Advertisment


हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की ओर से लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी के वकील संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप पेश हुए।

कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। उसने शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें हनी सिंह को उसकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति (jointly owned property) आदि का निपटान करने से रोक दिया गया था।



यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दो दशकों तक डेटिंग करने के बाद 23 जनवरी, 2011 को शादी की थी। कपल ने दिल्ली के एक फार्महाउस में शादी की थी। रैपर के शादीशुदा होने की जानकारी तब सामने आई जब हनी सिंह ने 2014 में एक रियलिटी शो रॉस्टार के दौरान अपनी पत्नी को दर्शको के सामने लाया। यो यो हनी सिंह दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल के उनके गाने अंग्रेजी बीट के सुपरहिट होने के बाद एक घरेलू नाम बन गया। यह गाना 2011 में चार्ट में सबसे ऊपर रहा। सिंगर -रैपर को उनके पार्टी नंबरों के लिए जाना जाता है। हनी सिंह पर घरेलु हिंसा का आरोप हनी सिंह पर घरेलु हिंसा का आरोप
#न्यूज़
Advertisment