मिलिए सबसे कम उम्र की Self-Made Woman Billionaire से

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

जानिए इस Youngest Woman Billionaire से जुड़ी 10 बातें :



  1. व्हिटनी वोल्फ हर्ड , एक अमेरिकन इंटरप्रेन्योर है ,जिनका जन्म 1 July 1989 को अमेरिका में हुआ था। उनकी परवरिश भी अमेरिका में ही हुई।

  2. 4 साल तक माइकल हर्ड (Michael Herd ) को डेट करने के बाद दोनों 2017 में शादी के रिश्ते में बंध गए।

  3. हर्ड पहले टिंडर कंपनी के साथ काम करती थीं। उन्होंने 2014 में डेटिंग ऐप लॉन्च की, जिससे महिलाओं को रिलेशनशिप में पहले पहल करने की शक्ति मिले। इसपर उनका कहना है, 'यह एक शक्तिशाली बदलाव है, इससे महिलाओं को कॉन्फिडेंस और कंट्रोल मिलता है।' बंबल में ज्यादातर अधिकारी और डायरेक्टर महिलाएं हैं।

  4. Online-dating app Bumble के IPO ने व्हिटनी को एक Self made female billionaires के क्लब में शामिल कर दिया है।

  5. ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, सेल्फ मेड वुमन में से ज्यादातर एशिया से हैं। यह दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों के 5 फीसदी से भी कम है। अमेरिका में पिछले 12 माह में पब्लिक हुईं 559 कंपनियों में से बंबल के अलावा केवल दो ऐसी कंपनी हैं, जिनकी फाउंडर महिलाएं हैं।

  6. व्हिटनी एक ऐसा सोशल नेटवर्क बनाना चाहती थीं, जो सिर्फ महिलाओं के लिए ही हो। यही से उन्हें ये online-dating app बनाने का आईडिया आया।

  7. फिर व्हिटनी ने ,तकनीक की दुनिया के एक रशियन इंटरप्रेन्योर एंड्री एंड्रीव (Andrey Andreev) की सलाह पर मैच-मेकिंग ऐप पर काम करना शुरू किया। एंड्रीव भी डेटिंग ऐप ' Badoo' के फाउंडर हैं।

  8. एंड्रीव की मदद से व्हिटनी ने online-dating app Bumble बनाया, जिसका मकसद 'महिलाओं के द्वारा, महिलाओं के लिए' है। इसके जरिए वह महिलाओं को डेटिंग के बहाने होने वाले उत्पीड़न से बचाना चाहती हैं।

  9. कुछ ही समय में देखते ही देखते यह ऐप अमेरिका का दूसरा सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप बन चुका है।

  10. और अब व्हिटनी वोल्फ हर्ड (Whitney Wolfe Herd) एक ही दिन में 150 करोड़ डॉलर की मालकिन बन चुकी हैं।

Youngest Woman Billionaire