दीपिका पादुकोण को "लोकमत महारास्ट्रियन ऑफ़ द ईयर" के अवार्ड से सम्मानित किया गया

author-image
Swati Bundela
New Update

इस वर्ष, 2019 में "लोकमत महारास्ट्रियन ऑफ़ द ईयर" अवार्ड का छठा संस्करण आयोजित किया गया था।

Advertisment

यह संस्करण महाराष्ट्र में ही आयोजित किया गया था। साथ ही, "लोकमत महारास्ट्रियन ऑफ़ द ईयर" का अवार्ड उन चुनिंदा लोगों को हर वर्ष दिया जाता है जिन्होंने महाराष्ट्र के राज्य में और वहां की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया होता है। इस वर्ष "आइकोनिक परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर" का अवार्ड दीपिका पादुकोण को दिया गया। यह अवार्ड उन्हें मशहूर हस्तियां जैसे उद्धव ठाकरे, आदि की उपस्तिथि में दिया गया है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के बड़े से बड़े नेता और जाने-माने बॉलीवुड कलाकार भी शामिल थे। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री, देवेंद्र फड़नवीस ने दीपिका को यह पुरस्कार दिया।

दीपिका पादुकोण को इस वर्ष "आइकोनिक परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर" के अवार्ड से सम्मानित किया गया।


दीपिका ने वर्ष 2018 में कुछ फ़िल्में की, जिन्हे दर्शकों ने खूब सराहा। इतना ही नहीं, उनकी इन फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। उनकी फिल्म पद्मावत से वे काफी लम्बे समय तक सुर्ख़ियों में रहीं। इस वर्ष भी उनकी एक नयी फिल्म "छपाक" आ रही है।

जैसे ही इस पुरस्कार से अभिनेत्री को नवाज़ा गया, वैसे ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दीं और बधाइयां दीं।

उनके साथ-साथ अभिनेता विक्की कौशल को उनकी फिल्म "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" के लिए "पाथ-ब्रेकिंग परफॉरमेंस ऑफ़ द ईयर" का अवार्ड दिया गया।

तस्वीर का श्रेय: टाइम्स नाओ न्यूज़
#दीपिका पादुकोण #लोकमत महारास्ट्रियन ऑफ़ द ईयर #महाराष्ट्र #देवेंद्र फड़नवीस #आइकोनिक परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर एंटरटेनमेंट