New Update
अपने स्टार्टॅप के लिए कोष इकठ्ठा करना वास्तव में एक बहुत कठिन और तका देने वाली प्रक्रिया है, और हम आपसे कोई सुखद झूठ नहीं कहना चाहते| हम आपको देना चाहते हैं कुच्छ महत्वपूर्ण टिप्स जो आपको फंडिंग के लिए लोगों को आपके आइडिया में यकीन दिलाएगी|
इन्वेस्टर आपके ग़मे प्लान की हर चल को बहुत गौर से देख रहे हैं, और आप ही की तरह वे मार्केट शोध में अपना काफ़ी समय बिताते हैं| यह एक लेन-देन की प्रक्रिया है, और हर इन्वेस्टर जानना चाहता है कि उसका लगाया हुआ पैसा कितना और पैसा बना पाएगा| आइए जानते हैं की आप फंडिंग के लिए क्या कर सकते हैं और क्या नहीं:
क्या करें :
एक प्रभावशाली योजना
आपको अपनी योजना का बारे में हर बात विस्तार में पता होनी चाहिए| लोग आपके व्यवसाय में अपना कमाया हुआ पैसा लगाने जेया रहे हैं, कठिन प्रश्नो के उत्तर के साथ तैय्यर रहे|
गहरा अनुसंधान करें
ना सिर्फ़ मार्केट पर आधारित, बल्कि अपने खर्चों का ठीक से अनुमान लगा कर रखे| आपको मालूम होना चाहिए कि किस खर्चे के लिए आपको कितने कोष की आवश्यकता होगी और आप उसे किस प्रकार खर्च करेंगे|
नेटवर्किंग
लंबे समय में नेटवर्किंग बहुत काम आती है| वो लोग जो संभवतः आपके व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं, उनसे एक सुखद रिश्ता बना के रखना ज़रूरी है| लोगों से ऑनलाइन जुड़े, पता करे के आपके जैसे व्यवसाय क्या कर रहे हैं, किससे जुड़ रहे हैं- यह सब आपको नवीन विचार और लोगों तक पहुँचाता है||
फॉलो अप
निवेशकों को अपनी याद दिलाते रहना ज़रूरी है| हलाकी आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आप आती ना मचाए| ध्यान रहे कि स्टरताप आपका है और जितनी जल्दी हो सके आपको शुरू करने की ज़रूरत है|
सुझावों के प्रति खुले विचार
आपको हमेशा सुझाव लेना ज़रूरी नहीं, पर हर सुझाव को ध्यान से सुनना अनिवार्य है| कई निवेशक आपको बहुमूल्य राय देंगे जो कई बार आपके फ़ायडे में काम करती है| आपकोई अपने आइडिया को एक नये दृष्टिकोण से देखने का अवसर मिलेगा, जिससे आपका आइडिया और मज़बूत हो जाएगा|
क्या ना करें :
सिर्फ़ उतना माँगे जीतने की आपको आवश्यकता है
अपनी ज़रूरत से ज़्यादा माँगना बहुत अच्छा निर्णय नहीं होगा क्योंकि आपको हर लगाए पैसे पर आमदनी दिखानी होगी| लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना है कि आप अपनी ज़रूरत से कम ना माँग बैठे| उतना माँगे जीतने की आपको ज़रूरत है|
लोगों में यह आम वहाँ होता है की वही व्यवसाय कामयाब होता है जिसको ज़्यादा निवेश धन प्राप्त होता है| ग़लत| अपने बड़े सपने की ओर छोटे परंतु मज़बूत कदम बढ़ायें|
अपने निवेशक समझदारी से चुने
अपने निवेशकों को चुनते समय सावधान रहे| हमेशा बहतर होता है अगर आपके निवेशक को पहले से स्टार्टॅप्स के साथ काम करने का अनुभव हो, जिससे उन्हे विवरण के बारे में जानकारी होती है|
हमारी शुभकामनायें आपके साथ हैं! निवेशकों पर अधिक जानकारी के लिए शिथेपीपल पर आते रहे|