Advertisment

Coconut Peel Benefit: नारियल के छिलके के 5 फायदे ऐसे करें उपयोग

नारियल के छिलके के कई गुण हैं। ये हमारे बालों के लिए, नेचर के लिए बहुत फायदेमंद है। नारियल के छिलके फेंकना इग्नोर करें। नारियल को हम कई तरीके से प्रयोग कर सकते हैं। आइये यहाँ जानते हैं नारियल छिलके के फायदे-

author-image
Priya Rajput
New Update
Coconut

5 Benefits Of Coconut Peel (Image Credit: Freepik)

5 Benefits Of Coconut Peel: नारियल को हम कई तरीके से प्रयोग करते हैं लेकिन इसके छिलके कूड़ा समझकर फेंक देते हैं। आज हम आपको नारियल के छिलके के कुछ ऐसे फायदे बतायेंगे जिन्हें जानने के बाद आप नारियल के छिलके कभी नहीं फेकेंगे। आइये यहाँ जानते हैं नारियल छिलके के फायदे।

Advertisment

Coconut Peel Benefit: नारियल के छिलके के 5 फायदे

1. पौधों में जल ठेहराव

यदि आप घर से बाहर कुछ दिन घूमने जा रहे हैं लेकिन मन में चिंता है कि आपके प्लांट्स कहीं खराब न हो जाए मुरझा न जाएं। तो आप नारियल के छिलके का प्रयोग कर सकती हैं। इसे पौधों में परत के रूप में फैलायें और पानी डाल कर सूती कपड़े से ढक दें। इससे पौधों का पानी जल्दी नहीं सुखेगा और आपके प्लांट्स हरे भरे रहेंगे।

Advertisment

2. बालों को करें नैचुरल कलर

नारियल के छिलके को सुखा कर जला कर पीस लें। फिर इसका एक चुरा सा बना लें और गोले के तेल में मिला कर बालों पर लगाए। 40-50 मिनट तक रखें और इसके बाद साफ पानी से बाल धो दें। ये आपके बालों को नैचुरल काला करने में मदद करेगा और क्योंकि ये नैचुरल सब्स्टेंस से बना है तो आपके बालों को कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं करेगा।

3. पाइल्स रोग के इलाज में सहायक

Advertisment

नारियल के छिलके में औषधिक गुण भी पाए जाते हैं। इसका उपयोग बवासीर के इलाज मे किया जाता है। इसके लिए छिलके को सुखा कर जला कर पाउडर बना लें। इसका उपयोग रोज़ाना खाली पेट करें ये बबासीर में काफी फायदा करेगा।

4. सस्टेनेबल रिसोर्स

नारियल के छिलके का प्रयोग सुखा कर भूसी के रूप में भी किया जा सकता है। ये हमारे आस पास आसानी से पाया जाने वाला संसाधन है। ये प्राकृति को नुक्सान पहुंचाए बिना ईंधन के रूप में प्रयोग किए जा सकते हैं। इसके अलावा ये आसानी से बायोडिग्रेड हो जाते हैं और प्राकृति को कोई नुक्सान नहीं पहुँचाते।

5. फसलों में कीटनाशक 

नारियल के छिलके की संरचना रेशे नुमा होती है। इसकी भूसी का प्रयोग फसलों में करने से कीड़े नहीं लगते हैं और मृदा उपजाऊ रहती है। ये फसलों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे फसल अच्छी होती है।

Coconut नारियल Coconut Peel Benefit पाइल्स रोग
Advertisment