Women Condition: आजादी के बाद महिलाओं की हालत में 5 बड़े बदलाव

ब्लॉग | ओपिनियन: आजादी पाने से बहुत पहले ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार नहीं था। कुछ बड़े घर की महिलाएं ही शिक्षा ग्रहण कर सकती थी और नौकरी कर सकती थीं। समाज में नीचले स्तर के लोग अपने घर की महिलाओं को घर में ही रखना चाहते थे।

author-image
Ria Dey
New Update
Women Condition (Radhey Krishna Foundation.org).png

5 Major Changes in Women Condition After Independence (Image Credit Radhey Krishna Foundation.org)

5Major Changes in Women Condition After Independence: आजादी पानी से बहुत पहले ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार नहीं था। कुछ बड़े घर की महिलाएं ही शिक्षा ग्रहण कर सकती थीं और नौकरी कर सकती थीं। समाज में थोड़ा नीचले स्तर के लोग अपने घर की महिलाओं को घर में ही रखना चाहते थे।

आजादी के बाद महिलाओं के हालत में 5 बड़े बदलाव

1. शिक्षा

Advertisment

आजादी के बाद महिलाओं में शिक्षा की प्राप्त करने के अधिकार में बढ़ोत्तरी हुई थी। ज्यादा से ज्यादा घर के लोग अपने घर में जो बैठी है उन्हें पढ़ाना चाहते थे। लोगों को समझ में आ गया था कि महिलाओं की शिक्षा भी समाज में एक पुरुष की तरह ही जरूरी है। वह भी राजनीति देश की उन्नति जैसी बहुत सारी चीजों में अपना योगदान दे सकती हैं।

2. समान मर्यादा

आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने जो अपनी वीरता दिखाई वह हम कभी नहीं भूलने वाले हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं के हालात के सुधार में भी काम किया था। आजादी के बाद समाज में महिलाओं को भी पुरुषों की तरह ही समान सम्मान दिया जा रहा है।

3. नौकरी करना

आजादी से पहले बहुत कम महिलाएं डॉक्टर, शिक्षक या कोई दूसरी नौकरी करती थीं। आजादी के बाद महिलाओं की शिक्षा बढ़ने की वजह से महिलाओं के नौकरी करने का अधिकार भी मिल गया। आजादी से पहले ऊंचे घर के बहुत कम महिलाएं ही अभिनय करती थीं पर आजादी के बाद इसमें भी बदलाव आ गया। 

4. राजनीति में पदार्पण

Advertisment

राजनीति में महिलाओं का पदार्पण और भी आसान हो गया था। हमारे देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई थीं। समाज के विभिन्न स्तर की महिलाएं राजनीति में हिस्सा ले रहीं हैं और देश की उन्नति में अपना योगदान कर रहीं हैं।

5. लिंग विभाजन

लिंग विभाजन हमारी समाज की एक सबसे बड़ी समस्या है। आजादी से पहले भी महिलाओ को लिंग विभाजन के कारण बहुत साड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। और आज भी यह समस्या हमारे समाज से पूरा का पूरा चला नहीं गया है। पर पहले जैसे महिलाओं में अत्याचार होते थे उससे थोड़ा कम हुआ है। अब महिलाओं के समान अधिकारों के लिए लड़ा जा रहा है।

Independence लिंग #Women अधिकार