Myths: जानिए वर्किंग मदर के बारे में 5 मिथक

ओपिनियन: इतने सालों में हमने बहुत कुछ बदलते हुए देखा है पर पितृत्व वहीं का वहीं है। इसलिए बहुत सी महिलाओं पर बाहर काम करने पर ऐसे सवाल उठाए जाते हैं। इसलिए आर्टिकल में हम जानेंगे पांच ऐसे मिथक जो आज भी महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।

author-image
B LIPSA RAGHUNATH
New Update
expectation from women Nutreats

5 Myths About Working Mother (Image Form -Media file)

5MythsAboutWorkingMother: इतने सालों में हमने बहुत कुछ बदलते हुए देखा है पर जब हम पितृत्व की बात करते हैं तब हमें समझ आता है क्या अभी भी समाज को बदलने की कितनी जरूरत है। बहुत सी महिलाएं अपने घर को चलाने के लिए काम करती हैं और उन पर भी आरोप लगता है कि उन्हें काम करने की कोई जरूरत नहीं है। उनको केवल अपने घर पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे ही इस आर्टिकल में हम जानेंगे पांच ऐसे मिथक जो आज भी महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।

वर्किंग मोम के बारे में 5 मिथक

1. वह घर की जिम्मेदारी नहीं लेती

Advertisment

बहुत से लोगों का यह कहना है कि जो महिलाएं बाहर ऑफिस में काम करती हैं वह घर की जिम्मेदारी नहीं लेती हैं और उन्हें घर का कुछ पता नहीं रहता पर यह कहना सीधे गलत है बहुत ही महिलाएं दोनों कार्य एक साथ करती हैं और उन सभी कार्यों को बखूबी निभाती हैं।

2. वह पति पर बोझ बन गई हैं

पति की तरह पत्नी का काम करना पति पर बोझ नहीं होता कितने लोगों का यह कहना होता है कि पति घर के सारे काम करते हैं। जिस वजह से पत्नी उन पर बोझ बन जाती हैं, पर वह दोनों मिलकर भी अपना घर अच्छे से चला सकते हैं केवल पत्नी की जिम्मेदारी उसमें नहीं होती।

3. उन्हें बच्चों से ज्यादा पैसे प्यारे होंगे

यह बात ऑफिस जाने वाली महिलाओं को बहुत बार बोला जाता है। जब उनके सामने उनके बच्चे और पैसों के बीच की तुलना की जाती है। ऐसा करना उनके मन को भी चोट पहुंचा सकता है क्योंकि अपने बच्चों और गृहस्थी से बड़ा कोई कार्य नहीं होता वे केवल अपनी इच्छा अनुसार अपना घर चलाने के लिए यह करती हैं।

4. उन्हें घर के काम नहीं आते होंगे

Advertisment

यदि कोई महिला दिनभर कार्य अपने ऑफिस में कर रही है इसका मतलब यह नहीं है कि उनको घर का काम करना नहीं आता, इसलिए बिना जानें यह सोच लेना बहुत गलत बात होती है।

5. वह बच्चे नहीं सम्भाल पाती हैं

एक महिला और मां को हमेशा यह समझ लिया जाता है कि वह एक काम ही कर सकती हैं या तो केवल घर का काम या तो केवल ऑफिस का काम पर यह सोचना बहुत गलत है क्योंकि महिलाएं दोनों बहुत आसानी से कर सकती हैं। बहुत ही ऐसी महिलाएं हैं जो आज भी अपने बच्चों और ऑफिस दोनों को एक साथ संभाल रही हैं, इसलिए यह मानना बहुत गलत है।

mother