सरनेम न बदलने से पैसा न शेयर करने तक, 5 चीज़ें शादी के बाद भी होतीं हैं नॉर्मल

शादी के बाद जरुरी नहीं के पति और पत्नी का पैसा एक हो वो दोनों चाहे तो अपना-अपना फाइनेंस सेपरेट रख सकते है। अपने लिए सीमा तय कर सकते है के कौन कहां खर्च करेगा। जानें अधिक इस ओपिनियन ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
Shaadi

शादी

शादी किसी भी व्यक्ती के लिए एक सुंदर एहसास होता है। वहीं शादी के बाद पति और पत्नी के जीवन में कई सारे बदलाव आते है। जिनमे से कई बदलाव चिंनौतिपूर्ण होते है, लेकिन ऐसी कई बातें है जो शादी के बाद भी नार्मल होती है और वह डिसीजन केवल एक कपल को ही लेने चाहिए। जैसे की बच्चा पैदा कब करना है, करना भी है या नहीं ऐसी ही बहुत सी बातें  है जो शादी के बाद नार्मल होती है लेकिन लोग इसे नार्मल नहीं समझते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इसे ही कुछ बातों के बारे में जो शादी के बाद भी नार्मल होती है।

शादी के बाद भी यह 5 बातें होती है नार्मल

Advertisment

1.जरूरी नहीं हर महिला अपना सरनेम बदले

कहा जाता है की शादी के बाद एक औरत को अपना सरनेम बदलना पड़ता है मगर आज के दौर को देखा जाएं तो ये जरुरी नहीं है की दोनों पति पत्नी अपने सरनेम को बदले। यह एक महिला की चॉइस होती है कि वह शादी के बाद अपना सरनेम बदलना चाहती है या नहीं।

2.फाइनेंस सेपरेट रखना

शादी के बाद जरुरी नहीं के पति और पत्नी का पैसा एक हो वो दोनों चाहे तो अपना-अपना फाइनेंस सेपरेट रख सकते है। अपने लिए सीमा तय कर सकते है के कौन कहां खर्च करेगा।

3.बच्चा अडॉप्ट करना

Advertisment

एक कपल चाहे तो शादी के बाद बच्चा करने का या अडॉप्ट करने का डिसीजन खुद ले सकता है क्यूंकि आज के टाइम में बच्चा अडॉप्ट करना भी आम हो चूका है और यह उनका खुद का डिसीजन होता है।

4.खुद को समय देना

शादी के बाद आप खुद को समय देना न भूलें। हम जानते है की शादी के बाद एक साथ बहुत सारी रिस्पॉन्सबिलिटी आती है तो ऐसे में आप इन सब के बीच खुद को समय नहीं दे पाते। कम से कम दिन का 1 घंटा तो आप खुद के लिए निकालें। आप शादी के पहले जैसे खुद को समय देती थी आप वैसे ही शादी के बाद भी खुद को समय दें।

5.अपने पेरेंट्स से बात करना और उनके साथ रहना 

शादी के बाद बहुत-सी महिलाओं को कह दिया जाता है तुम्हारा असली घर तुम्हारा ससुराल है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है शादी के बाद जहां महिला का मन हो वह वहां रुक सकती है, वह अपने अपने माता पिता के साथ माता-पिता के घर में रह सकती है या माता-पिता को अपने घर में रख सकती।

शादी महिला फाइनेंस खुद को समय देना