Advertisment

Women: यह 9 कार्य महिलाओं को गलत नहीं बनाते

महिलाएं अपने निजी जीवन में क्या कार्य करती है, क्या चीज चुनती है, क्या महसूस करती है इस बात की उन्हें पूरी स्वतंत्रता है और दूसरों को इस चीज की इज्जत करनी चाहिए। महिलाओं को अपनी चॉइस के लिए गिल्टी फील करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

It's Her Choice (Image Credits: Freepik)

9 Things That Don't Make Women Dirty: महिलाएं अपने निजी जीवन में क्या करना चाहती हैं, क्या वह चुनती है यह उनकी अपनी मर्जी है लेकिन कुछ लोगों के विचारों और उनकी सोच के अनुसार महिलाओं को कुछ चीज नहीं करनी चाहिए या अगर महिलाएं कुछ कार्य कर रही हैं तो उन लोगों के अनुसार और सोसाइटी के अनुसार वह गलत है।  महिलाओं को दूसरों की सोच उनके विचारों की वजह से गिल्टी फील करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Advertisment

यह 9 चीजें महिलाओं को गलत नहीं बनाती

1. Masturbating 

मास्टरबेशन के बारे में लोग कभी भी खुलकर बात नहीं करते। मास्टरबेट करना बिल्कुल नॉर्मल है अगर यह आपको या किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा रहा तो इसमें कोई बुराई नहीं। महिलाएं अगर मास्टरबेशन के बारे में बात कर रही हैं अपना ओपिनियन सामने कर रख रही है या मास्टरबेट भी कर रही है तो इसमें गलत जैसा कुछ नहीं और गिल्टी फील करने की भी कोई बात नहीं।

Advertisment

2. Menstruation 

मेंस्ट्रुएशन यानी जब महिलाओं के पीरियड चल रहे होते हैं तो कुछ लोगों के अनुसार वह अशुद्ध मानी जाती है। मेंस्ट्रुएशन एक प्रक्रिया है जो महिलाओं को अनुभव करनी होती है लेकिन अगर लोगों के अनुसार यह गलत या अशुद्ध है तो मैं ऐसी सोच को अशुद्ध कहूंगी। महिलाओं को मेंस्ट्रुएशन के वक्त अशुद्ध या गलत महसूस करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

3. Wearing Revealing/Short Attires 

Advertisment

महिला किस प्रकार के कपड़े पहनती है यह उनकी पर्सनल चॉइस है। यदि उनके कपड़े छोटे हैं या रिवीलिंग है तो इसमें कुछ गलत नहीं यह उनकी पर्सनल चॉइस है कि वह किस प्रकार की कपड़ों में कंफर्टेबल फील करती है। महिलाएं के कपड़े उन्हें सही या गलत नहीं बनाते।

4. Getting Divorced 

महिलाएं अगर डाइवोर्स ले लेती है या डाइवोर्स लेने का प्रस्ताव सामने रखती हैं तो कुछ लोगों की सोच और विचारों के अनुसार यह गलत है। लोगों के अनुसार अगर आपके साथ गलत व्यवहार भी हो रहा है तो आपको वह चुपचाप सहना चाहिए गलत के खिलाफ आवाज उठाने की महिलाओं को इजाजत कहा ऐसी शर्मनाक और कुछ सोच हमारे समाज की है। सही मायनों में महिलाओं को गलत व्यवहार और गलत इंसान के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट, सुकून, शांति, और खुशी को सर्वोत्तम प्राथमिकता देनी चाहिए। किसी रिश्ते को जबरदस्ती चलाने से अच्छा है या किसी गलत रिश्ते में रहकर दुर्व्यवहार जलना से बेहतर है कि आप डाइवोर्स ले और अकेले स्वतंत्र जीवन व्यतीत करें।

Advertisment

5. Hooking Up 

हुकअप करना एक पर्सनल चॉइस है। कई लोगों के अनुसार अगर महिलाएं हो कब कर रही है तो वह गलत है यही चीज अगर मेल व्यक्ति करें तो वह गलत नहीं। अगर महिलाएं कब करती है तो यह उनकी पर्सनल चॉइस है। दूसरे लोगों को इस चीज को गलत कहने का कोई अधिकार नहीं। 

6. Having Opinion 

Advertisment

महिलाएं आज खुलकर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं, हर विषय पर खुलकर अपना ओपिनियन सामने रख रही है। लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता क्योंकि उनकी सोच के अनुसार महिलाओं को चुप रहना चाहिए शांत रहना चाहिए ज्यादा बातचीत नहीं करनी चाहिए और ओपिनियन बिल्कुल नहीं रखना चाहिए लेकिन किसी विषय पर किसी व्यक्ति पर अपना ओपिनियन सामने रखना आपको किसी भी प्रकार से गलत नहीं बनता। महिलाओं को यह बता दें कि अगर वह अपना ओपिनियन सामने रख रही हैं तो यह प्रशंसा की और गर्व की बात है और अगर वह ओपिनियन सामने नहीं रख रहे तो उन्हें यह चीज शुरू कर देनी चाहिए।

7. Hang Out With Guy Friends 

महिलाओं के फीमेल फ्रेंड्स के साथ-साथ मेल फ्रेंड्स भी हो सकते हैं आप किसको अपना दोस्त बनाते हैं यह जेंडर पर नहीं बल्कि वह व्यक्ति कैसा है उसका स्वभाव कैसा है यह किस प्रकार का इंसान है उसे पर निर्भर करता है ना कि मेल या फीमेल होने पर। कई लोगों की सोच के अनुसार अगर महिलाओं के मेल फ्रेंड ज्यादा है या वह अपनी मेल फ्रेंड्स के साथ घूमती फिरती है उनसे बातचीत करती है तो यह गलत है लेकिन ऐसे में हमें यह समझना जरूरी है कि गलत लोगों की सोच है ना कि महिलाओं की चॉइस।

Advertisment

8. Being A Victim Of Sexual Harrasment

जिस प्रकार के घोर कलयुग में हम जी रहे हैं लगता है शैतान नर्क में नहीं धरती पर ही जी रहे हैं। महिलाओं को अपने जीवन में रेप और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे शर्मनाक चीजों का सामना करना पड़ता है, कई महिलाएं जो सेक्सुअल एसॉल्ट की विक्टिम रही है उन्हें इंसाफ के लिए तक सालों तक लड़ाई लड़नी पड़ी है और समाज इनका साथ देने की बजाय महिलाओं को ही दोषी ठहरता है कि जरूर तुम नहीं कुछ गलत किया होगा। कई लोगों के अनुसार जो महिला सेक्सुअली हरस की गई है वह महिला अशुद्ध है लेकिन इस प्रकार की सोच को हम केवल शर्मनाक सच कह सकते हैं महिलाओं को यह बता दे कि अगर आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है तो आप इसके खिलाफ आवाज उठाएं और अपने इंसाफ के लिए लड़े दूसरों की सोच उनके विचार और उनकी शर्मनाक कथन आपको अशुद्ध या गलत नहीं बनाते।

9. Talking Openly About Sex

महिलाएं अगर सेक्स के बारे में खुलकर अपना ओपिनियन सामने रखें खुलकर उसे पर बात करें तू कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आती क्योंकि उनकी सोच और विचारों के अनुसार सेक्स पर खुलकर अपना ओपिनियन सामने रखना या उसका जिक्र भी करना गलत है। लेकिन सेक्स एजुकेशन और इसके प्रति अवेयरनेस होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाएं अगर सेक्स के बारे में खुलकर बात कर रही हैं और अपना ओपिनियन सामने रख रही है तो यह बेहद ही अच्छी बात है।

Menstruation Masturbating Hooking Up Having Opinion Getting Divorced
Advertisment