Advertisment

Myths: महिलाओं के बारे में 5 मिथ्स जो बिल्कुल गलत हैं

महिलाओं को लेकर समाज में ऐसी कई मिथ्स है जो लोगों ने सही मान ली है और उन्हें लगता है कि यह जो कहा जाता है यही सत्य है लेकिन इन मिथ्स में कितनी सच्चाई है और यह कितनी गलत है यह उनके बारे में पूरी तरह से जानने के बाद पता चलेगा।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

Myths About Women (Image Credits: Freepik)

Debunking 5 Commonly Believed Myths: महिलाओं को लेकर समाज में ऐसी कई मिथ्स है जो लोगों ने बिना किसी सबूत या बिना महिलाओं की  बात सुने सही मानली है। लोगों ने अपने विचार और अपनी जानकारी के अनुसार किसी भी तथ्य को सत्य मान लिया है लेकिन यह बेहद ही गलत है।

Advertisment

कई लोगों का ऐसा मानना है कि महिलाओं को खुद से उम्र में बड़े इंसान से ही शादी करनी चाहिए, कुछ लोगों का मानना है कि महिलाओं की उनके इन लॉस के साथ कभी भी अच्छे संबंध नहीं हो सकते इन लोगों के विचारों के अनुसार महिलाएं शादी करने के बाद अपना करियर नहीं बन सकती या अपने करियर में सफलता हासिल नहीं कर सकते और भी ऐसी कई मिथ्या है जो लोगों में अपनी जानकारी के अनुसार सही मान ली है। लेकिन क्या कभी आप में से किसी ने भी महिलाओं से पूछा क्या वह इन सब बातों से सहमत है?

महिलाओं के बारे में 5 मिथ्स जो बिल्कुल गलत है

1. महिलाओं को खुद से उम्र में बड़े इंसान से ही शादी करनी चाहिए (Women Should Marry A Person Elder Then Them)

Advertisment

दुनिया में कई लोगों का मानना है कि महिलाओं को खुद से उम्र में बड़े इंसान से ही शादी करनी चाहिए तभी वह शादी सफल हो सकती है लेकिन कौन व्यक्ति आपके लिए अच्छा है और कौन बुरा यह उम्र के अनुसार तय नहीं किया जाता यह इंसान कैसा है उस पर निर्भर करता है। महिलाओं के बारे में यह तथ्य बिल्कुल गलत है।

2. महिलाओं की कभी भी अपने इन लौस के साथ अच्छे संबंध नहीं होते (Women Can Never Have Good Relations With Their In-Laws)

कई लोगों का यह मानना है कि महिलाओं के कभी भी अपनी इन लॉस के साथ अच्छे संबंध नहीं हो सकते लेकिन किसी व्यक्ति के साथ आपके कैसे संबंध होंगे यह रिलेशन पर नहीं यह उस इंसान पर निर्भर करता है कि वह व्यक्ति स्वभाव में कैसा है।

Advertisment

3.  महिलाओं को आपको शादी से पहले माँ नहीं बनना चाहिए (Women Shouldn't Become A Mother Before Getting Married)

कई लोगों का यह मानना भी है कि महिलाओं को शादी से पहले मां नहीं बनना चाहिए। महिलाएं मां बनना चाहती हैं या नहीं इस चीज का उनकी शादी करने से, किसी उम्र से, सिंगल रहने से, लिविन रिलेशनशिप में रहने से, किसी भी चीज से कोई संबंध नहीं है महिलाओं को मां बनना चाहिए जब वह बनना चाहती हैं। विश्व में कोई भी व्यक्ति महिलाओं को यह नहीं बता सकता कि उन्हें मां कब बनना चाहिए इसीलिए लोगों के अनुसार महिलाएं शादी से पहले मां नहीं बन सकती यह तथ्य गलत है।

4. महिलाएँ शादी के बाद अपना करीअर नहीं बना सकती (Women Can't Get Successful In Career After Marriage)

Advertisment

लोगों के अनुसार महिलाएं शादी करने के बाद अपना करियर नहीं बन सकती और शादी करने के बाद वह करियर में सफलता हासिल नहीं कर सकती। कुछ लोग बिना जानकारी के अपने विचार के अनुसार किसी भी तथ्य को सत्य मान लेते हैं और यह जानने की कोशिश भी नहीं करते की क्या वह जो सोच रहे हैं या क्या जो जानकारी वह दूसरों को दे रहे हैं यह सत्य है या नहीं? महिलाओं को करियर बनाने के लिए और करियर में सफल होने के लिए मेहनत, लगन, हार्ड वर्क की जरूरत होती है। महिलाओं के करियर की सफलता उनकी शादी करने पर, उम्र पर, सिंगल रहने पर, रिलेशनशिप में रहने पर, किसी भी और चीज पर निर्भर नहीं करती सिर्फ उन पर निर्भर करती है।

5. महिलाओं को एक उम्र के बाद शादी कर लेनी चाहिए (Women Should Marry After A Certain Age)

सोसाइटी और कई लोगों के अनुसार महिलाओं को किसी एक उम्र पर आकर शादी कर लेनी चाहिए लोगों के अनुसार अगर आपने शादी करने में देर की तो आपकी शादी करने की उम्र निकल जाएगी या आपके लिए यह अच्छी बात नहीं लेकिन यह सभी कथन बिल्कुल बेबुनियाद और गलत है। शादी करने की कोई सही उम्र नहीं होती जब महिलाएं खुद मन से शादी करने के लिए तैयार हो उन्हें तभी अपने जीवन का इतना महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहिए किसी के दबाव में आकर किसी के विचारों को सच मानकर या किसी की कोई भी बात सुनकर यह फैसला नहीं लेना चाहिए महिलाएं तब शादी करें जब वह इसके लिए सच में तैयार हो फिर चाहे वह 40 की उम्र में करें या 50 की उससे फर्क नहीं पड़ता।

myths
Advertisment