Advertisment

Sex Before Marriage: महिलाओं के लिए शादी से पहले सेक्स करने के नुकसान

ओपिनियन: शादी से पहले सेक्स करना तमाम तरह की सामाजिक अवधारणाओं और संस्कृतियों में गलत माना जाता है और इसे लेकर सबके अपने अलग विचार होते हैं लेकिन आज कल मॉडर्न युग में शादी से पहले सेक्स करना नॉर्मल होता जा रहा है। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में -

author-image
Priya Singh
New Update
Sex Before Marriage 1

Disadvantages Of Having Sex Before Marriage For Women ( Image Credit - SheThePeople.tv )

Sex Before Marriage: शादी से पहले सेक्स करना तमाम तरह की सामाजिक अवधारणाओं और संस्कृतियों में गलत माना जाता है और इसे लेकर सबके अपने अलग विचार होते हैं लेकिन आज कल मॉडर्न युग में शादी से पहले सेक्स करना नॉर्मल होता जा रहा है। लड़के और लड़कियां अक्सर शादी से पहले सेक्स करना पसंद करते हैं क्योंकि सेक्सुअल डिजायर सिर्फ शादी के बाद ही नहीं होती हैं ये पहले भी हो सकती हैं ऐसे में आज कल कपल्स शादी के पहले भी फिजिकल होते हैं। इस चीज को लेकर हर एक देश, प्रांत, यहां तक कि हर शहर में सबकी अलग विचार धारा है कहीं इसे पाप माना जाता है तो कहीं इसे एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जाता है इसके साथ ही कहीं कहीं पर इसे स्वास्थ्य के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। हालांकि शादी से पहले संबंध बनाने को लेकर कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। लड़कियों के लिए इससे जुड़े कई ऐसे नुकसान हैं जो उनके जीवन पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। वैसे तो नुकसान सभी के लिए होते हैं लेकिन महिलाओं को इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इन बातों को लेकर लोगों के अपने विचार हो सकते हैं जिसके लिए वे स्वयं भी निर्णय ले सकते हैं। 

Advertisment

जानिए शादी से पहले सेक्स करने से महिलाओं को क्या नुकसान हो सकते हैं

1. सामाजिक और सांकृतिक कलंक के तौर पर देखा जाता है

कुछ समाजों या समुदायों में शादी से पहले सेक्स करने को लेकर महिलाओं के लिए गलत और अस्वीकार्य माना जाता है। शादी से पहले सेक्सुअली एक्टिव होना महिलाओं के लिए समाज की प्रतिष्ठा के विरुद्ध माना जाता है और उन्हें सामाजिक कलंक के तौर पर देखा जाने लगता है। 

Advertisment

2. इमोशनल डिस्टर्ब हो सकती हैं

कुछ महिलाओं को शादी से पहले यौन संबंध बनाने के बाद इमोशनल प्रॉब्लम्स का अनुभव हो सकता है साथ ही गिल्ट या रिग्रेट का अनुभव हो सकता है। ऐसा तब होता है जब किसी महिला का फिजिकल रिलेशन उसकी मान्यताओं और मूल्यों को तोड़ता है। 

3. रिलेशन प्रॉब्लम हो सकती हैं 

Advertisment

शादी से पहले सेक्सुअल इंटीमेसी में शामिल होने से रिश्तों में प्रॉब्लम और चैलेंजेस आने लग सकते हैं। कपल्स को रिश्ते में कंपेटिबिलिटी, ट्रस्ट और कॉमिटमेंट्स से संबंधित मुद्दों को पहले से जान लेना चाहिए।

4. हेल्थ रिस्क्स 

वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना किया गया अनप्रोटेक्टेड सेक्स सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन (एसटीआई) या अनचाही प्रेग्नेंसी का कारण बन सकता है। सेक्सुअल हेल्थ और प्रोटेक्शन के बारे में पर्याप्त जानकारी के बिना शादी से पहले सेक्स करने से इसका गलत असर हो सकता है।

Advertisment

5. लीगल और सोशल कंसीक्वेंस 

दुनिया के कुछ हिस्सों में, विशेषकर महिलाओं के लिए विवाह पूर्व यौन संबंध में शामिल होने के कानूनी और सामाजिक प्रभाव भी हो सकते हैं। इसमें संभावित कानूनी दंड, सामाजिक भेदभाव और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर प्रतिबंध शामिल हैं।

sex महिलाओं सेक्स Before Marriage
Advertisment