Advertisment

Women Motivation: बुरे समय में महिलाएं ऐसे करें अपने आप को मोटिवेट

ओपिनियन: महिलाओं को बुरे वक्त से निकलना बहुत अच्छे से आता है। लेकिन हर किसी को बुरे वक्त से निकलने के लिए प्रेरणा की जरूरत होती है। आइये इस ब्लॉग में जानते हैं कि महिलाएं बुरे वक्त में अपने आप को कैसे प्रेरित कर सकती हैं।

author-image
Priya Singh
New Update
Women Motivation(Onlymyhealth)

How Women Motivate Themselves In Bad Times (Image Credit - Onlymyhealth)

Women Motivation: हर किसी के जीवन में वक्त कभी अच्छा होता है और कभी बुरा कुछ लोग दोनों समय में एक समान रह लेते हैं लेकिन कुछ लोगों को बुरे समय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को बुरे वक्त में कई तरह की मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है क्योंकि महिलाओं का हृदय कोमल होता है। वे बहुत ही सरल स्वभाव की होती हैं ऐसे में उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति में अधिक व्याकुलता होती है लेकिन इससे निकलना बहुत सी महिलाओं को बहुत अच्छे से आता है। लेकिन हर किसी को बुरे वक्त से निकलने के लिए प्रेरणा की जरूरत होती है। आइये जानते हैं कि महिलाएं बुरे वक्त में अपने आप को कैसे प्रेरित कर सकती हैं।

Advertisment

जानिए महिलाएं बुरे वक्त में अपने आप को कैसे प्रेरित कर सकती हैं

1. महिलाओं को आत्मकरुणा का अभ्यास करना चाहिए

स्वयं के प्रति अत्यधिक आलोचनात्मक होने के बजाय महिलाएं आत्म-करुणा का अभ्यास कर सकती हैं। यह स्वीकार करते हुए कि संघर्ष करना और परफेक्ट ना होना भी ठीक है इसमें कोई बुराई नही है। महिलाओ को अपने साथ स्ट्रांग होने और व्यवहार में लचीलापन बनाने में मदद मिल सकती है।

Advertisment

2. छोट-छोटे गोल्स बनाना  

बड़ी चुनौतियों को छोटे और पूरे करने वाले गोल्स में बाँटने से कठिन परिस्थितियों को और अच्छे से सम्भाला जा सकता है। रास्ते में प्रत्येक छोटी सफलता का जश्न मनाने से प्रगति और उपलब्धि की भावना मिलती है और इससे महिलाओं के मन को प्रेरणा भी मिल सकती है।

3. अपने पिछले अनुभवों के अनुसार कार्य करना

Advertisment

पिछले अनुभवों पर विचार करना जहां उन्होंने कठिनाइयों पर काबू पाया है। महिलाओं को उनकी आंतरिक शक्ति और लचीलेपन वाले स्वभाव को याद करना चाहिए। जिससे वे अपनी वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बन सकें।

4. पॉजिटिव सेल्फ टॉक करनी चाहिए 

महिलाओं को पॉजिटिव सेल्फ टॉक को बढ़ावा देने और निगेटिव या खुद को हारा हुआ महसूस करने वाले विचारों को चुनौती देना चाहिए। नकारात्मक समय में अधिक सकारात्मक प्रकाश में पुनः प्रस्तुत करने से आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Advertisment

5. क्रिएटिविटी में शामिल होना चाहिए

कला,राइटिंग, म्यूजिक या क्राफ्ट्स जैसी क्रिएटिव एक्टिविटीज को अपनाना इमोशंस के लिए अच्छा काम कर सकता है, जिससे महिलाओं को खुद को एक्प्रेस करने और सांत्वना पाने में मदद मिल सकती है और ऐसे में खुद को बिजी रखकर बुरे समय के प्रकोप से बाहर आ सकती हैं।

6. फिजिकल एक्टिविटीज या एक्ससरसाइज़ में शामिल हों 

महिलाओं को बुरे वक्त में अपने आप को मजबूत करने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए यह आपके मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। तनाव और चिंता कम होती है और मूड और ओवर आल हेल्थ में भी सुधार होता है।

#Women महिलाएं Women Motivation बुरे वक्त
Advertisment