Advertisment

Indira Gandhi: इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में 6 बातें

इंदिरा गाँधी अन्य महिलाओं के लिए एक आइडल् वुमेन हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कॅरिअर में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज हम इंदिरा गाँधी के जन्मदिन पर उनके बारे में 8 बातें यहाँ जानेंगे।

author-image
Priya Rajput
New Update
Indira Gandhi

Know 6 Things About Indira Gandhi On Her Birthday (Image Credit: Freepik)

Know 6 Things About Indira Gandhi On Her Birthday: आज भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का जन्मदिन है। इनका जन्म 19 नवम्बर 1917 को हुआ था। इन्होंने राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इंदिरा गाँधी ने अपने राजनीतिक कॅरिअर में बहुत से बड़े और अहम फैसले लिए हैं। ये महिलाओं के लिए एक आइडल् वुमेन हैं। तो आइये यहाँ जानते हैं इंदिरा गाँधी के जन्म पर उनके बारे में ये 6 बातें।

Advertisment

इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में 6 बातें

1. राजनीतिक शुरुआत

इन्होंने अपने राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत साल 1964 में लाल बहादुर शास्त्री की कैबिनेट में बतौर सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में की।

Advertisment

2. पहली महिला प्रधानमंत्री

इंदिरा गाँधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। इन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद वर्ष 1966 में पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ली। इसके बाद ये 1966-1977 तक 3 बार लगातार प्रधानमंत्री रही। ये अब तक भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं।

3. नेहरू से गाँधी तक का सफर

Advertisment

इंदिरा गाँधी का विवाह एक पारसी युवक फ़िरोज़ गाँधी से हुआ। जिसके बाद ये इंदिरा नेहरू से इंदिरा गाँधी हुई। फ़िरोज़ एक पारसी युवक थे इसलिए धर्म, जाति के आधार पर कोई भड़के न इसलिए इन्हें गाँधी उपनाम दिया गया।

4. संविधान संशोधन

इंदिरा गाँधी ने अपने राजनीतिक कॅरिअर में बहुत से संशोधन किए हैं। इनके कॅरिअर में जितने संशोधन हुए हैं शायद किसी और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुए। इन्होंने 25 जून 1975 को मिडनाइट इमर्जेंसी लागू की थी।

Advertisment

5. फैमिली

इंदिरा गाँधी जवाहरलाल नेहरू की बेटी हैं। जो खुद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इनकी छत्र-छाया में इंदिरा ने राजनीति के पहलुओं को समझा। फ़िरोज़ गाँधी से शादी के बाद इनके 2 बच्चे हुए राजीव गाँधी और संजय गाँधी। ये दोनों भी राजनीति के क्षेत्र में अपनी गहरी छाप छोड़ चुके हैं।

6. इंदिरा गाँधी की मृत्यु

इंदिरा गाँधी की हत्त्या 31 अक्टूबर 1984 में दो सुरक्षाकर्मियों के गोली मारने से हुई। इंदिरा गाँधी को उनकी प्रतिभा और शक्तिशाली स्वरूप के कारण आज भी याद किया जाता है। ये महिलाओं के लिए एक आइडल् वुमेन हैं।

Indira Gandhi जन्मदिन इंदिरा गांधी का जन्मदिन
Advertisment