Diwali: धनतेरस पर ज़रूर खरीदे ये चीजें

Diwali का 5 दिवसीय त्योहार करीब आ रहा है। ऐसे में माना जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ विशेष चीजें खरीदने पर आपके घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे।

author-image
Priya Rajput
New Update
Dhanteras Diwali

Must Buy These Things On Dhanteras(Image Credit: freepik)

Must Buy These Things On Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन लोग बहुत सी चीज़ें खरीदते हैं। जिनको घर में लाने से लक्ष्मी जी के आगमन का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ विशेष चीजें खरीदने पर आपके घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको धनतेरस पर ज़रूर खरीदे। आइये जानते हैं यहाँ-

धनतेरस पर ज़रूर खरीदे ये चीज़े

1. बर्तन

Advertisment

धनतेरस पर बर्तन ज़रूर ख़रीदें चाहें स्टील का, मिट्टी का, तांबे का कैसा भी। बर्तनों को सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है की बर्तन खरीद कर घर लाने से माँ लक्ष्मी का घर में प्रवेश हो रहा है। इसलिए बर्तन ज़रूर ख़रीदें।

2. मूर्तियाँ ख़रीदें

Deepawali के दिन माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की पूजा होती है। ऐसे में धनतेरस के दिन भगवान जी की मूर्ति या तस्वीर खरीद सकते हैं। भगवान जी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है।

3.धातु का सिक्का ख़रीदें

धनतेरस पर आप चांदी या सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। इन सिक्को पर भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी जी की तस्वीर छपी होती है। इन सिक्कों को Diwali के दिन पूजा में रखा जाता है और इनका पूजन किया जाता है। धनतेरस पर धातु के सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है।

4. पान के पत्ते ख़रीदें

Advertisment

पान के पत्ते माता लक्ष्मी के प्रिय होते हैं इसलिए पान के पत्तों को धनतेरस के दिन ख़रीदे। इनका घर में आना लक्ष्मी जी का आगमन माना जाता है। इसलिए पान के पत्ते धनतेरस पर खरीद कर घर लाना शुभ होता है।

5. झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू ज़रूर ख़रीदे। ऐसा माना जाता है कि इससे घर की दरिद्रता और बुराइयाँ घर से दूर जाती हैं और सुख समृद्धि घर आती है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।

6. आभूषण ख़रीदे

आप दिवाली पर आभूषण खरीद सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब धनतेरस पर ख़रीदे गए आभूषणों को घर की लक्ष्मी पहनती है तो माँ लक्ष्मी उस घर पर प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। इसलिए धनतेरस पर आभूषण ख़रीदे। यह अच्छा होता है।

7. दिया ख़रीदे

Advertisment

Diwali प्रकाश का त्योहार है। ऐसे में धन तेरस पर आप दिवाली के लिए दिये खरीद सकते हैं। दिये खरीदना शुभ होता है।

diwali Dhanteras 2023 धनतेरस