Advertisment

बातें जो हर महिला को अपने जीवन में नजरअंदाज करनी चाहिए

महिलाओं को अपने जीवन के अलग- अलग पड़ावों पर बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाज में अक्सर महिलाओं के लिए कमजोर, लाचार जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

author-image
Priya Singh
New Update
Indian Women(Freepik)

Things That Every Woman Should Ignore In Her Life (Image Credit-Freepik)

Things That Every Woman Should Ignore In Her Life: महिलाओं को अपने जीवन के अलग- अलग पड़ावों पर बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाज में अक्सर महिलाओं के लिए कमजोर, लाचार जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में हर महिला को समाज में अपने आप को सफल बनाने के लिए बहुत सी चीजों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता होती है। खुद सफल बनने के लिए इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को बहुत सी चीजों को नज़रअंदाज कर देनी चाहिए। जो उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती हों। हर महिला को अपनी शर्तों पर जीवन जीने का, अपने सपनों को पूरा करने का पूरा अधिकार है। इसलिए नकारात्मक प्रभावों को नज़रंदाज करने से आत्म-सशक्तीकरण का मार्ग मिलता है। महिलाओं को अपने जीवन में अलग-अलग तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में उन्हें जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली चीजों को नज़रअंदाज कर के आगे बढ़ना चाहिए।

Advertisment

बातें जो महिलाओं को नज़रअंदाज करनी चाहिए

समाज की अपेक्षाएं - Society's Expectations

महिलाओं को अक्सर कुछ मानदंडों या अपेक्षाओं के अनुरूप सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर महिला के लिए यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आपको अपनी शर्तों पर जीवन जीने का अधिकार है और समाज को किसी भी महिला के मूल्य को परिभाषित करने या आपकी पसंद को निर्धारित करने की अनुमति नहीं है। इसके लिए आप स्वयं अपने निर्णय लें और लोगों की बातों को अनदेखा करें।  

Advertisment

दूसरों की नकारात्मक राय - Negative opinion of others

लोगों की आपके बारे में अलग-अलग राय या निर्णय हो सकते हैं, लेकिन आपको स्वयं अपने लिए एक मजबूत भावना विकसित करनी है और दूसरों की नकारात्मकता या आलोचना को अपने आत्म-मूल्य को परिभाषित नहीं करने देना है। अपने खुद के विकास पर ध्यान देना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

दूसरों के साथ तुलना-  Comparison with others 

Advertisment

महिलाओं को कभी भी अपनी तुलना किसी अन्य से नहीं करनी चाहिए ऐसा करने से आत्मसंदेह की भावना पैदा होती है। दूसरों से तुलना को सदैव ही नज़रअंदाज करें। अपने जीवन की हर यात्रा को अपने हिसाब से लें क्यूंकि किसी का भी जीवन समान नही होता है। इसलिए अपनी प्रगति के लिए दूसरों से की गई तुलना को हमेशा नज़रअंदाज करें।

टॉक्सिक रिलेशनशिप - Toxic Relationship

हर महिला को स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए अपने रिश्तों की पहचान करना आवश्यक होता है। हेल्दी रिलेशनशिप ही आपको एक बेहतर जीवन दे सकता है। इसलिए सबसे पहले रिश्तों को पहचाने और जीवन में नकारात्मकता पैदा करने वाले रिश्तों को नज़रअंदाज करें। अपने आप को सफल और सकारात्मक लोगों के आस पास रखें।

Advertisment

लैंगिक रूढ़िवादिता - Gender stereotyping 

समाज में लैंगिक रूढ़ियां फैली हुई हैं उन्हें चुनौती दें और नज़रअंदाज करें जो आपकी क्षमता को सीमित करती हैं या आपके विकल्पों को सीमित करती हैं। सामाजिक अपेक्षाओं से खुद को मुक्त करें और लैंगिक भूमिकाओं को परिभाषित किए बिना अपना जीवन जियें। 

सौंदर्य मानक- Beauty standards

Advertisment

समाज अक्सर सुंदरता की संकीर्ण परिभाषाओं को बढ़ावा देता है जो हर महिला के आत्म-सम्मान के लिए अप्रिय और हानिकारक हो सकता है। दूसरों के द्वारा बनाये गये मानकों को नज़रअंदाज कर के अपने आप को मजबूत बनाये अपनी उपस्थिति पर ध्यान केन्द्रित करें और खुद को अपनाएं। 

असफलता का डर - The fear of failure

कभी भी असफलता के डर को खुद पर हावी ना होने दें। अपने लक्ष्य के लिए सदैव ही आगे बढ़ते रहें सफलता या असफलता जो भी मिले उन्हें स्वीकार करना सीखें। डर को नज़रअंदाज करें। असफलता जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। असफलताओं को स्वीकार करके भी आगे बढ़ते रहो।  

नकारात्मक आत्म-चर्चा - Negative self-talk

अपने जीवन में हर महिला को आत्म-संदेह, कम आत्म-सम्मान और आत्म-आलोचना जैसी नकारात्मक बातों को अनदेखा कर देना चाहिए। साथ ही अपने जीवन में सकारात्मक प्रतिज्ञान, आत्म-प्रेम और आत्म-स्वीकृति पर ध्यान देना चाहिए।

Woman महिला
Advertisment