Things To Do Before 30s: ३० साल पुरे होने से पहले करलें खुद को तैयार

Apurva Dubey
17 Oct 2022
Things To Do Before 30s: ३० साल पुरे होने से पहले करलें खुद को तैयार

30 की उम्र कुछ ऐसी होती है जिससे लोग कतराते हैं। उम्र के इस पड़ाव को आधे लोग बुढ़ापा ही मानने लगते हैं। वैसे तो ये मिड लाइफ नहीं होती, लेकिन 29 तक सब कुछ अच्छा लगता है और 30 आते ही मिड लाइफ क्राइसिस होने लगती है। कई लोग इस डर को कम करने के लिए कई तरह की चेक लिस्ट बनाते हैं। 30 के होने से पहले ये कर लेंगे, वो कर लेंगे, यहां घूम आएंगे, वहां घूम आएंगे कुछ तो अलग करके दिखाएंगे। क्या आपको लगता है कि वाकई जिंदगी में कुछ बदलता है? 

Things To Do Before 30s: 30 साल पुरे होने से पहले करलें खुद को तैयार - 

अक्सर लोग 30 साल को एक ऐसी उम्र का पढ़ाओ मानते हैं जहाँ उम्मीद की जाती है कि आप सेटल हो चुके हों। महिलाओं के लिए 30 साल तक बगैर शादी कुवारी रहना आज भी इंडियन फॅमिली में काफी चिंता का विषय बन जाता है। 

आप खुद भी इस बात को महसूस करेंगे कि 30 आते आते आपके दोस्त सेटल हो चुके हैं, कुछ सहेलियों कि शादी हो गयी तो कुछ के बच्चे। कई विदेश में सेटल हो गयी तो कोई बड़ा अफसर हो गया।  

लेकिन यह आपकी जिंदगी है और उम्र का यह पढ़ाओ हर साल आपको मच्योर करके जाता है। इसीलिए आप खुद के लिए जो भी करना है करें। आप के लाइफ में जो चीज़ें ज्यादा महत्व रखती हैं उनपर फोकस करें। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये उन चीज़ों के बारें में बताएँगे जिनको आप 30 होने से पहले पूरा कर लें ताकि फिर कोई अफ़सोस न बचे।  

  • फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना: जी हाँ! आज का ज़माना ऐसा है जहाँ अगर आप अपने रेक्विरमेंट नहीं पुरे कर सकते तो कोई भी आपको उतनी रेस्पेक्ट नहीं देता है। यहाँ तक कि  किसी काउंसलिंग से यह होने वाला है। 
  • शादी होना या ना होना ये सब कुछ किसी भी हालत में फाइनेंस की जिम्मेदारी को कम नहीं करता। अगर आप फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं हैं तो आपके लिए आगे चलकर काफी दिक्कत हो सकती है।
  •  इमोशनल अटैचमेंट से दूर रहना सीखें: अक्सर किसी इंसान, जानवर, या जगह से लगाव हो जाने के कारण इंसान कमजोर पड़ने लगता है। इसी आदत से हमे छुटकारा चाहिए। 30 की उम्र तक इंसान का शरीर और उसका मन मैच्युरिटी स्टेज पर पहुँच जाता है। 
  • अगर किसी से इमोशनल अटैचमेंट हुआ और आपको धोखा मिला तो तकलीफ ज्यादा और कई दिनों तक रहती है। इस दौरान आपको अपनी कंपनी एन्जॉय करना सीखना होगा।  
  • अब समय है हेल्थ कौन्सियस बनने का: जी हा! जैसे ही आप अपना 30 क्रॉस करते हो आपके बॉडी में काफी बदलाव आते है जो आम बात है। 
  • इसीलिए बदलते हॉर्मोन लेवल और उम्र के बढ़ने की प्रक्रिया को तो हम रोक नहीं सकते लेकिन अपने डाइट को हेल्दी बना कर और हेल्दी फूड इन्टेक से हम अपने हेल्थ का पहले से ही खयाल रखना शुरू कर सकते हैं।    

अगला आर्टिकल