Sexual Threats As Slang: औरत के नाम पर गाली क्यों है?

Monika Pundir
24 Jun 2022
Sexual Threats As Slang: औरत के नाम पर गाली क्यों है?

लगभग हर भाषा में माँ और बहन को लेकर गाली के शब्द हैं। अभी तक आप समझ ही गए होंगे की किन शब्दों की बात हो रही है। हम ऐसा नहीं कह रहे की आपको इन शब्दों का प्रयोग बंद कर देना चाहिए, केवल यह सोचिये की यह इतनी इन्सल्टिंग क्यों है? अगर पिता या भाई को लेकर यही गाली दी जाए, तो क्या वे इतना चुभेंगी?

माँ और बहन की गाली का कारण:

1. पुरुषों के लिए सेक्सुअल थ्रेट खतरा नहीं मानी जाती 

पुरुष के लिए पत्नी उसके मर्दानगी का चिन्ह है। जितने पत्नी या सेक्सुअल पार्टनर, पुरुष उतना मर्दाना। इसलिए अगर आप किसी के पिता या भाई के ओर ऐसी गाली दें, तब भी उन्हें बुरा नहीं लगेगा।

साथ ही महिला कमज़ोर और पुरुष शक्तिशाली, यह मानना है। पुरुष पर सेक्सुअल वियलेंस नहीं की जा सकती (बहुत बड़ा झूठ)। इसलिए किसी को ऐसी गाली से फर्क नहीं पड़ता।

2. परिवार की इज़्ज़त 

परिवार की इज़्ज़त उसके औरतों के वजाइना में स्थापित है, इसलिए किसी के लिए माँ या बहन के लिए गाली, उसके पूरे परिवार को गाली है। 

एक और वजह है की औरत शादी से पहले सेक्स करे, या उसका रेप हो तो वह अपवित्र बन जाती है, पर पुरुष के लिए ऐसा कुछ लागू नहीं होता।

3. औरत कहा जाना इंसल्ट है

लड़के के लिए ‘लड़की’ बुलाया जाना सबसे बड़ा इंसल्ट है। ‘लड़की जैसे रो रहा है’, ‘लड़की जैसे चलता है’, ‘लड़की जैसे बैठता है’, यह सब पुरुष के लिए गाली के समान का इंसल्ट है, पर क्यों? और अगर किसी दुसरे जेंडर से कंपेर होना इंसल्ट है, तो लड़के ‘लड़के जैसे गाड़ी चलती हो’ या ‘लड़के जैसे खेलती हो’ को तारीफ क्यों समझते हैं?

क्या किया जाए?

हम यह नहीं कह रहे की आज से ऐसे सारे शब्द कहना बंद कर दो। किसी को गाली मत दो। गुस्से में भी शांत रहो। नहीं। हम आदर्श समाज नहीं है, और न ही इंसान से इतनी ऊंची एक्सपेक्टेशन सही है। तो करें क्या?

आप अपने मुंह से क्या शब्द निकाल रहे हैं, उनके बारे में सोचिये। बिना किसी शब्द का मतलब जाने उसे न कहिये। हाँ, हम बहुत समझदार हैं, और दुसरे के शब्द के प्रयोग से उसका अर्थ का अनुमान लगा सकते हैं, फिर भी उसका प्रयोग करने से पहले मतलब जान ले। 

शायद आप पाएंगे कि आप किसी और के परिवार वालों को रेप थ्रेट नहीं देना चाहते। हो सकता है आप जिस दोस्त को गाली दे रहे हैं, उनकी माँ या बहन आपकी ‘बेस्ट फ्रेंड’ हो। इसका मतलब है आप कह रहे हैं उस व्यक्ति का रेप हो जाये।

आप माँ-बहन के गाली के जगह मूर्ख, बेवकूफ, बुद्धू, गधा, दफर, निकम्मा, बेअक्ल जैसे शब्द का प्रयोग कर, उस व्यक्ति के बुद्धि पर मज़ाक बना सकते हैं, पर उनके परिवार वाले बच जाते हैं।

अगला आर्टिकल