Advertisment

Spending Alone Time With Husband: परिवार तोड़ने की साज़िश नहीं है

author-image
New Update

अक्सर आपने भारतीय जॉइंट फैमिली में रहने वाली महिलाओं को कहते सुना होगा कि मैं अपने पति के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिताती। भारतीय परिवारों में महिलाएं अपने पति के साथ जो वक्त बिताती हैं उसे फैमिली टाइम में ही गिना जाता है। क्योंकि उन्हें अकेले अपने पति के साथ बैठकर वक्त बिताने का मौका ही नहीं मिलता।

Advertisment

ये लड़की घर तोड़कर रहेगी

जब कोई लड़की किसी लड़के से शादी करती है तो वह केवल उस आदमी से नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार से रिश्ता जोड़ती है। आपने लोगों को अक्सर अपनी लड़कियों को यह बात बोलते हुए सुना होगा। लोग एक कपल की पर्सनल लाइफ को भूल कर उसे एक परिवार के साथ बांध देते हैं। 

लेकिन जॉइंट फैमिली में रहने पर लोगों को प्राइवेसी क्यों नहीं दी जाती? इस विषय को इतना गलत क्यों समझा जाता है? अगर कोई लड़की परिवार को छोड़कर अपने पति के साथ अकेले वक्त बिताना चाहे तो उसे कई तरह के ताने सुनने को मिलते हैं। जैसे कि यह लड़की हमारा घर तोड़ देगी। यह हमारे बेटे को हमसे दूर करना चाहती है।

Advertisment

संयुक्त परिवार क्यों नहीं चल पाते?

महिलाओं को पति के साथ अपना पूरा घर संभालने की हिदायत देने तक तो ठीक है।

लेकिन किसी को यह हक नहीं कि वह उसे बताएं कि उसे अपने पति के साथ अकेले वक्त बिताना है या नहीं। अगर कोई लड़की न्यूक्लियर परिवार से आती है और अपने पति के साथ बहुत सारा क्वालिटी टाइम बिताने का ख्वाब देखती है। तो एक संयुक्त परिवार में आकर उसका यह ख्वाब टूट ही जाएगा।

Advertisment

खुद के लिए वक्त निकालना है मुश्किल

जवाब एक संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने पति के साथ अकेले वक्त बिताने का समय जल्दी नहीं निकाल पाते। अपने पति के साथ अकेले वक्त बिताने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने घर को तोड़ना चाहते हैं। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बताने से रिलेशनशिप में भरोसा पैदा होता है।

रिलेशनशिप और भी ज्यादा मजबूत और खूबसूरत हो जाती हैं। इसलिए एक शादी में यह बहुत जरूरी होता है कि आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आपको क्वांटिटी देखने की जरूरत नहीं है बस क्वालिटी देखिए। आपका यह क्वालिटी टाइम 15 मिनट एक साथ आइसक्रीम खाना हो सकता है, बस स्टॉप पर एक साथ बस का इंतजार करना या ऐसा कुछ भी जिसमें आप दोनों अकेले हों।

Advertisment

घर ही तो महिला की खुशी है

एक बार शादी हो जाने के बाद लोगों को लगता है की महिला की जिम्मेदारी पूरे घर की तरफ है। अगर कोई महिला केवल अपने घर संभालने में लगी है तो वह खुश है। लेकिन इससे आपकी रिलेशनशिप की चमक खो जाती है। 

आप जब एक दूसरे को वक्त देना बंद कर देते हैं और अपना सारा वक्त परिवार के लिए समर्पित कर देते हैं तो आपका आपसी रिश्ता इतना मजबूत नहीं रहता। इसलिए आपको अपने पार्टनर के साथ अकेले में वक्त जरूर बिताना चाहिए। इसमें कोई गलत बात नहीं है।

क्वालिटी टाइम
Advertisment