Self Love: खुद से प्यार करना क्यों है ज़िंदगी का सबसे ज़रूरी रिश्ता?

सेल्फ लव विकसित करना बहुत मुश्किल हो सकता है लेकिन यह उतना ही ज़रूरी भी है। आइए जानते हैं खुद से प्यार करना क्यों है ज़िंदगी का सबसे ज़रूरी रिश्ता?

author-image
Anamika Jha
New Update
Self Love & Care

File Image

Why is loving yourself the most important relationship in life: सेल्फ लव बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह ख़ुद से ख़ुद का रिश्ता है। लेकिन सेल्फ लव विकसित करना बहुत मुश्किल हो सकता है। हम एक भौतिकवादी समाज में रहते हैं जिसमें शारीरिक सुंदरता और भौतिक संपत्ति पर बहुत ज़ोर दिया जाता है, जिससे हमारे लिए ख़ुद को सही मायने में स्वीकार करना और उसकी सराहना करना मुश्किल हो जाता है। जब हम सेल्फ लव का अभ्यास करते हैं, तो हम खुद को वैसे ही स्वीकार करते हैं जैसे हम हैं और अपनी कीमत पहचानते हैं, जिसका हमारे आत्म-सम्मान पर सकारात्मक और स्वस्थ प्रभाव पड़ता है। सेल्फ लव हमें शारीरिक और भावनात्मक रूप से ख़ुद की देखभाल करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। यह हमें बाहरी नकारात्मक सोच से प्रभावित होने से बचने में मदद करता है जिससे हमारे भीतर आत्म-मूल्यांकन की प्रवृत्ति कम की जा सकती है। आइए जानते हैं सेल्फ लव हमारे लिए क्यों ज़रूरी है!

Advertisment

खुद से प्यार करना क्यों है ज़िंदगी का सबसे ज़रूरी रिश्ता?

1. आत्म-स्वीकृति सिखाता है 

सेल्फ लव आपको अपनी खामियों और कमजोरियों को स्वीकारने और उनसे सीखने की क्षमता प्रदान करता है। सेल्फ लव से हम ख़ुद को वैसे ही स्वीकार करना सीख जाते हैं जैसे हम हैं। अपने ऊपर हम अनावश्यक अपेक्षाएं और दबाव नहीं बनाते किसी और की तरह बनने के लिए।

Advertisment

2. सहानुभूति सिखाता है 

जब हम ख़ुद को वैसे देखने में सक्षम होते हैं जैसे हम हैं तो हम अपने आप को अपनी ताकत और कमज़ोरियों को करुणा और प्रशंसा के साथ स्वीकार करते हैं। इससे हम करुणा और सहानुभूति सीखते हैं जिससे हम दूसरों के लिए भी  करुणा रखना सीख सकते हैं। 

3.  ख़ुद पर भरोसा करना सिखाता है

Advertisment

हम जब ख़ुद से प्यार करेंगे और अपने आप को सारी खूबियों तथा खामियों के साथ अपनाएंगे तो हम अपनी गलतियों को भी अपना सकेंगे। और गलती सुधारने का पहला कदम है गलती को स्वीकारना। अपनी गलती स्वीकार करेंगे तभी हम उनसे सीख लेकर यह कोशिश करेंगे कि अगली बार बिना गलती किए हम वह काम पूरा करें। इस प्रक्रिया से धीरे धीरे हमारे भीतर आत्मविश्वास जागेगा।

4.  खुश रहने के लिए सेल्फ लव है ज़रूरी 

अपनी खुशी और अपनी देखभाल करना सेल्फ लव का सबसे पहला कदम है। हम अगर खुश नहीं रहते हैं और केवल दूसरों की खुशी के बारे में सोचते रहते हैं तो इससे हमारे भीतर हीनभावना विकसित हो सकती है जो आगे जाकर रिश्तों में दरार पैदा कर सकती है। इसलिए सेल्फ लव में अपनी खुशी का ध्यान रखना ज़रूरी है तभी सही मायनों में सेल्फ लव होगा!

Advertisment

5.  अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी 

ख़ुद से प्यार करने से तनाव, चिंता और अवसाद का स्तर कम होता है। यह मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है तथा इससे आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी प्रोत्साहित होते हैं, जिससे आप स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं।

 

Self-Acceptance accept yourself Self love