/hindi/media/media_files/2025/06/14/UjSj2eSzvRbcKcSrNjQ6.png)
Parathaa Photograph: (Pinterest)
5 easy paratha recipes that are easy to make: पराठा एक ऐसा भारतीय क्यूज़ीन है जो हर घर में किसी न किसी रूप में ज़रूर बनाया जाता है। सुबह के नाश्ते से लेकर लंच बॉक्स तक, पराठे हर मौके पर फिट बैठते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसे कई तरीकों से बनाया जा सकता है सिंपल से लेकर भरवां तक। पराठे स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं, उतने ही बनाने में आसान भी। चाहे आपके पास ज्यादा सब्जियां न हों या वक्त कम हो, कुछ बेसिक चीज़ों के साथ भी आप टेस्टी पराठे बना सकते हैं।
इसमें न सिर्फ स्वाद होता है, बल्कि ये पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे 5 ऐसे आसान और टेस्टी पराठों की जो आपकी रसोई में झटपट बन सकते हैं और सबका दिल जीत सकते हैं। ये पराठे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे, और इनकी खुशबू से ही भूख दोगुनी हो जाएगी।
5 तरह के पराठे जो टेस्टी और आसान है
1. आलू पराठा
ये सबसे ज़्यादा खाया और पसंद किया जाने वाला पराठा है। खासतौर पर पंजाब में तो ये रोज़ के नाश्ते का हिस्सा होता है। इसके लिए आपको चाहिए उबले आलू 2-3, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, आटा, तेल।
2. पनीर पराठा
पनीर से बना ये पराठा न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होता है। पनीर में सारे मसाले और प्याज मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। आटे की लोई में भरकर बेलें और तवे पर सेकें। मक्खन या दही के साथ गर्मागर्म परोसें।
3. मेथी पराठा
सर्दियों में बनने वाला ये पराठा सेहत के लिए फायदेमंद है और स्वाद में भी लाजवाब। सभी चीजों को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। लोई बनाकर बेलें और तवे पर सेंक लें। दही, चटनी या चाय के साथ खाएं।
4. मूली पराठा
मूली पराठा सर्दियों में बहुत पसंद किया जाता है। मूली को कद्दूकस करके उसका पानी निचोड़ लें। मसाले और हरी इंग्रेडिएंट्स डालकर स्टफिंग बनाएं। आटे की लोई में भरें, बेलें और सेकें और अचार और दही के साथ सर्व करें।
5. बेसन पराठा
जब फटाफट कुछ चटपटा खाना हो तो बेसन पराठा एकदम परफेक्ट है। इसमें कोई भरा हुआ नहीं होता। सभी इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर आटा गूंथ लें। लोई बनाकर बेलें और धीमी आंच पर सेकें फिर इसे चाय या दही के साथ खाया जा सकता है।