/hindi/media/media_files/2025/05/16/mKW0evDLFLegtI8tqayr.png)
Mango recipes Photograph: (Freepik)
Do make these 5 dishes from mango at home: गर्मियों का मौसम आते ही फलों के राजा आम की मिठास हर किसी की जुबां पर छा जाती। आम सिर्फ स्वाद में ही टेस्टी नहीं होता, बल्कि यह शरीर को ठंडक देने, ऊर्जा बढ़ाने और हैल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यही कारण है कि गर्मियों के दिनों में आम से बनी तमाम स्वादिष्ट चीजें हर घर की रसोई में खास जगह बना लेती हैं। चाहे वो ठंडी-ठंडी आम की लस्सी हो या मीठी खट्टी आम की चटनी आम से बनी हर चीज़ न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि गर्मी के मौसम में ताजगी का अहसास भी कराती है। तो आइए जानें, इस गर्मी के मौसम में आम से बनने वाली पाँच बेहतरीन चीज़ें जिन्हें आप घर पर ज़रूर बना सकते हैं और अपने परिवार को दे सकते हैं एक ठंडा, मीठा और सेहतमंद तोहफा।
गर्मियों के मौसम में घर पर ज़रूर बनाए आम से ये 5 चीजें
1. आम पन्ना
इसे बनाने के लिए चाहिए कच्चे आम, भुना जीरा पाउडर, कला नमक, शक्कर या गुड, पानी और पुदीने की पत्तियां। कच्चे आम को उबाल लें और नरम हो जाने के बाद निचोड़ कर रस निकल लें। इसमें गुड, जीरा पाउडर, नमक डालकर मिलाएं। इसमें ठंडा पानी डालें और परोसे।
2. मैंगो शेक
इसे बनाने के लिए जरूरत पड़ेगी पके आम, ठंडा दूध, शक्कर और काजू बादाम। आम के टुकड़े निकलकर मिस्र में शक्कर और दूध के साथ पेस्ट बनाले। इसमें इस क्यूब्स और ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें।
3. आम की लस्सी
इसे बनाने के लिए चाहिए पका आम, ताज़ा दही, दूध, शक्कर और आइस क्यूब्स। सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से मिला लें और एकदम ठंडा परोसे।
4. मैंगो आइस क्रीम्स
इसे बनाने के लिए चाहिए पके आम, फ्रेश क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और शक्कर। आम को अच्छे से निकालकर क्रीम और मिल्क में अच्छे से मिलाएं। इसे एयर टाइट कंटेनर में रखके फ्रिजर में रखें 8 से 9 घंटे के लिए। जब ये जम जाए इसके बाद अच्छे से सर्व करें।
5. आम की खीर
आम की टेस्टी खीर के लिए ज़रूरत पड़ेगी चावल, दूध, पका आम, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स। चावल को अच्छे से धोकर दूध में पकाए जब तक चावल गल न जाए। अब इसमें शक्कर और इलायची पाउडर डालें। खीर ठंडी हो जाने के बाद आम का प्युरी डालें। इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर फ्रिज में रखें और ठंडा परोसे।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us