Hydration Drinks: गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने वाले ड्रिंक्स

गर्मी का मौसम अपने साथ कई चुनौतियाँ लेकर आता है जिसमें सबसे अहम है शरीर को हाइड्रेट रखना। जब तापमान अधिक होता है तब पसीना अधिक निकलता है और शरीर में पानी व जरूरी लवणों की कमी हो जाती है।

author-image
Sanya Pushkar
New Update
Drink these 5 juices to gain weight

Hydration Drinks To Keep the Body Hydrated in Summer: गर्मी का मौसम अपने साथ कई चुनौतियाँ लेकर आता है जिसमें सबसे अहम है शरीर को हाइड्रेट रखना। जब तापमान अधिक होता है तब पसीना अधिक निकलता है और शरीर में पानी व जरूरी लवणों की कमी हो जाती है। इस स्थिति में अगर समय पर हाइड्रेशन न किया जाए तो थकान सिरदर्द चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडक पहुँचाएँ और उसे हाइड्रेट रखें। आइए जानते हैं ऐसे छह बेहतरीन हाइड्रेशन ड्रिंक्स के बारे में।

Advertisment

गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने वाले पेय

1. नींबू पानी

नींबू पानी एक बेहद सरल लेकिन प्रभावशाली पेय है जो सदियों से भारतीय घरों में गर्मी से राहत पाने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। नींबू का रस ठंडा पानी थोड़ा सा नमक और चीनी मिलाकर बना यह पेय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। गर्मी में जब शरीर अत्यधिक पसीना छोड़ता है तो नमक और खनिजों की कमी हो जाती है जिससे थकान और चक्कर आ सकते हैं। नींबू पानी इस कमी को भरने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। चाहें तो इसमें पुदीना और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर इसे और स्वादिष्ट व सेहतमंद बनाया जा सकता है।

Advertisment

2. नारियल पानी 

नारियल पानी को 'प्राकृतिक ऊर्जा पेय' भी कहा जाता है क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स पोटैशियम मैग्नीशियम और प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है। जिन लोगों को हीट स्ट्रोक या अधिक पसीना निकलने की समस्या होती है उनके लिए नारियल पानी किसी औषधि से कम नहीं है। यह पेट के लिए भी हल्का होता है और पाचन में मदद करता है। गर्मियों में रोज एक नारियल पानी पीना शरीर को शीतल बनाए रखने के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके अलावा यह त्वचा को भी चमकदार और हाइड्रेटेड रखने में सहायक होता है।

3. छाछ 

Advertisment

छाछ जिसे कुछ स्थानों पर मट्ठा भी कहा जाता है दही से तैयार किया गया पेय है जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंतों के लिए लाभकारी होते हैं। गर्मियों में जब शरीर भीतर से गर्म होता है तब छाछ उस गर्मी को शांत करता है। इसमें स्वाद के लिए काला नमक भूना जीरा पाउडर पुदीना और कभी कभी हरी मिर्च डाली जाती है जिससे यह और अधिक स्वादिष्ट और पाचनकारी बन जाता है। यह लू से भी बचाता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। रोज़ाना एक गिलास छाछ पीने से न केवल शरीर हाइड्रेट रहता है बल्कि भारी भोजन के बाद भी हलकापन महसूस होता है।

4. बेल का शरबत 

बेल फल का शरबत एक पारंपरिक भारतीय पेय है जो विशेष रूप से गर्मी में उपयोग किया जाता है। बेल में ठंडक प्रदान करने वाले तत्व होते हैं जो शरीर को गर्मी से बचाते हैं। इसका सेवन पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है खासकर तब जब गर्मी की वजह से दस्त गैस या अपच की समस्या हो। बेल का गूदा निकालकर उसमें पानी और गुड़ मिलाकर तैयार किया गया शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन में सुधार करता है। इसके अलावा बेल में मौजूद प्राकृतिक शर्करा शरीर को ऊर्जा देती है। आयुर्वेद में भी बेल के शरबत को गर्मी के मौसम में सर्वोत्तम माना गया है।

Advertisment

5. खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर 

खीरा और पुदीना दोनों ही प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले तत्व हैं। खीरे में पिछयासी परसेंट तक पानी होता है जबकि पुदीना में डिटॉक्स करने वाले गुण होते हैं। अगर इन दोनों को पानी में कुछ घंटों के लिए भिगो दिया जाए तो इससे एक स्वास्थ्यवर्धक डिटॉक्स ड्रिंक तैयार होता है जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और हाइड्रेटेड रखता है। यह त्वचा को निखारने में भी मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है। यह पेय उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होता है जो वजन कम करना चाहते हैं और साथ ही गर्मी से राहत भी पाना चाहते हैं।

hydrate Body drinks