Tasty Shakes: जाने कैसे बना सकते हैं घर पर तरह-तरह के शेक्स

शेक्स न सिर्फ़ एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन होता है पर बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर भीं होता है। इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है कस्टमाइज करके खुद के हिसाब से।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Healthy drinks

Healthy shakes (freepik)

Tasty and healthy Shakes at home: घर पर बने शेक्स का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप अपने स्वाद और ज़रूरत के अनुसार इंग्रेडिएंट्स चुन सकते हैं चाहे आपको वजन बढ़ाना हो, एनर्जी चाहिए हो, या सिर्फ कुछ टेस्टी और ठंडा पीने का मन हो। मार्केट में मिलने वाले रेडीमेड शेक्स में अक्सर ज़्यादा शुगर, प्रिज़र्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग होती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके मुकाबले घर पर बने शेक्स पूरी तरह नैचुरल, फ्रेश और पोषण से भरपूर होते हैं। चाहे वो फ्रूट शेक हो, प्रोटीन शेक हो, चॉकलेट शेक या ड्राई फ्रूट शेक इन्हें बनाना बेहद आसान है और इनमें आप अपनी क्रिएटिविटी भी जोड़ सकते हैं। शेक्स न सिर्फ़ फ्रेश फील करते हैं बल्कि बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स का एक अच्छा सोर्स होते हैं। तो चलिए देखते हैं इनकी रेसिपीज।

Advertisment

जाने कैसे बना सकते हैं घर पर तरह तरह के शेक्स

1. बनाना शेक

इसे बनाने के लिए चाहिए पके केले, ठंडा दूध, शहद या शुगर और बर्फ के टुकड़े। सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्सर में ब्लेंड करें जब तक स्मूद और झागदार न हो जाए। बनने के बाद बर्फ के साथ सर्व करें। एनर्जी से भरपूर और वेट गेन के लिए फायदेमंद होता है ये शेक।

Advertisment

2. मैंगो शेक

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए पके आम, ठंडा दूध, थोड़ा शुगर (अपने स्वाद अनुसार) और आइस क्यूब्स। आम का गूदा निकालें, दूध और शुगर के साथ ब्लेंड करें। ये शेक विटामिन A और C से भरपूर है और गर्मियों के लिए परफेक्ट है।

3. स्ट्रॉबेरी शेक

Advertisment

इसके लिए चाहिए ताज़ी स्ट्रॉबेरी, दूध, शुगर या शहद और आइस क्यूब्स। सब कुछ ब्लेंड करें जब तक क्रीमी टेक्सचर न आ जाए और सर्व करें। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर, स्किन के लिए फायदेमंद है ये शेक।

4. प्रोटीन शेक

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए ओट्स, दूध, केला, मूंगफली, खजूर और शहद। ओट्स को थोड़ा भिगो दें, फिर सभी चीज़ों को मिक्स करें और ब्लेंड करें। वेट लॉस, मसल बिल्डिंग और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन है ये।

Advertisment

5. कॉफी शेक

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए इंस्टेंट कॉफी, ठंडा दूध, बर्फ, शुगर या कंडेंस्ड मिल्क। कॉफी को थोड़े गर्म पानी में घोलें, फिर बाकी इंग्रेडिएंट्स के साथ ब्लेंड करें। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी और फ्रेशनेस मिलने लंबे समय तक।

 

Advertisment

 

 

 

Advertisment

 

 

at home स्ट्रॉबेरी कॉफी home