Advertisment

Tips For Long Lasting Relationship: कभी नहीं टूटेगी आपकी रिलेशनशिप

author image
Sanjana
18 Aug 2022
Tips For Long Lasting Relationship: कभी नहीं टूटेगी आपकी रिलेशनशिप

प्यार जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह एक बहुत ही अद्भुत अनुभव होता है। यह मानव जीवन की सबसे खूबसूरत चीज है। प्रेम जितना खूबसूरत और अद्भुत है उतना ही कन्फ्यूजिंग और कॉम्प्लिकेटेड भी है। एक रिलेशनशिप के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वह आखरी समय तक टिक पाती है या नहीं।

Advertisment

एक हेल्दी रिलेशनशिप बेहतर ज़िंदगी के लिए जरूरी है। मगर इस रोमांटिक रिलेशनशिप को किस तरह हेल्दी बनाया जाए कि यह कभी ना टूटे? कुछ बातें सीख कर और कुछ टिप्स को अपनाकर आप दुनिया के बेस्ट पार्टनर बन सकते हैं। आपकी रिलेशनशिप में फिर शायद दरार आने की कोई संभावना भी ना रहे। हम आए दिन सफल लव स्टोरी के बारे में सुनते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि उनकी रिलेशनशिप की सफलता का क्या राज है? अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ राज बताएंगे।

1. क्वॉलिटी टाइम बिताना

आजकल दोनों पार्टनर 8 घंटे काम करते हैं और ऐसे में थक ना जायज है। अपनी व्यस्त जिंदगी में रिलेशनशिप को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बताना बेहद ज्यादा जरूरी है। काम आपकी जिंदगी का जरूरी हिस्सा है आपकी जिंदगी नहीं।

Advertisment

इसलिए काम के साथ साथ अपने पार्टनर को वक्त देना ना भूलें और उसके साथ अकेले बैठकर कुछ वक्त जरूर बताएं। क्वालिटी टाइम बिताने के तरीके सर के अलग-अलग हो सकते हैं जैसे ऑफिस से एक साथ घर आना या आइसक्रीम खाना।

2. अपनी जरूरतें खुद पूरी करें

हर कोई अपने पार्टनर से मदद, सपोर्ट, मोटिवेशन और प्रोत्साहन की उम्मीद करता है जो बिल्कुल सही है। मगर अपनी हर जरूरत को पूरा करने की जिम्मेदारी अपने पार्टनर के सर पर डाल देना गलत होगा। आप उसे मदद ले सकते हैं लेकिन आपकी जरूरत उस पर बोझ नहीं बननी चाहिए। इसलिए अपनी जिम्मेदारी और जरूरतों को खुद पूरा करें।

Advertisment

3. रोज़ प्यार का इजहार करें

यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन यह बहुत साधारण और कामगार टिप है। आप अपने पार्टनर के बारे में कैसा महसूस करते हैं यह उसे पता होना चाहिए। आपको हर रोज उसे इस बात का एहसास दिलाना चाहिए कि वह आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है और आप उससे कितना प्यार करते हैं। यह आप दोनों का हर दिन  खुशनुमा और उत्साह पूर्ण बना देगा।

4. अपने पार्टनर की ज़रूरतों का खयाल रखना

Advertisment

आप किसी से प्यार करते हैं और उसकी तरफ आपका व्यवहार नरम दिल है इसका सबूत कोई कैसे दे सकता है। अपनी जरूरतों और इच्छा से पहले उसकी जरूरतों को तवज्जो देने से बड़ा और क्या सबूत हो सकता है। एक रिलेशनशिप में संघर्ष और बलिदान सबसे कठिन होते हैं। मगर जब आप इन्हें करने के योग्य हो जाते हैं तो आपकी रिलेशनशिप 100% सफल होती है।

5. बेहतर इंसान बने

रिलेशनशिप में आने के बाद कई लोगों को लगता है कि अब उन्हें खुद में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें जितना अच्छा बना था वह बन चुके हैं और उन्हें अपने लिए लाइफ पार्टनर मिल गया है। लेकिन केवल रिलेशनशिप आना ही काफी नहीं होता है। इस रिलेशनशिप को हेल्दी बनाना भी अत्यधिक जरूरी है।

इसके लिए आपको अपने रिलेशनशिप से हर दिन नई सीख लेनी चाहिए और अपनी गलतियों को सुधार कर एक बेहतर इंसान बनना चाहिए। बिना बदलाव के जिंदगी रूखी हो जाती है। इसलिए खुद में सकारात्मक बदलाव लाएं और एक बेहतर पार्टनर बने। यह तब अपनाने के बाद देखिएगा कि आपकी रिलेशनशिप खुद कितनी मजेदार हो जाए गी।

Advertisment
Advertisment