/hindi/media/media_files/jJKUpVZIi4RVqlBkfJHV.png)
2022 Bollywood Marriages
Bollywood Couples 2022: गुजरते साल 2022 में जब हम मुड़कर देखते हैं। तो यह गुजरा हुआ साल बहुत लोगों के लिए खुशियों का कारण बनता है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के लिए दुख का भी। उसी तरह बॉलीवुड के लिए भी यह गुजरा हुआ साल उतार-चढ़ाव भरा रहा। कहीं बॉलीवुड की बॉयकॉट की गूंज थी। तो कहीं बॉलीवुड को बंद करो। लेकिन इन सबके बीच में भी बॉलीवुड में कुछ कपल ऐसे थे जिन्होंने खुद को शादी के बंधन में बांध लिया। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के ऐसे ही उम्दा 5 कपल्स जिन्होंने वर्ष 2022 में खुद को शादी के बंधन में बांध लिया। साथ ही साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत करी।
5 Bollywood couples who got married in 2022
1. Alia Bhatt & Ranbir Kapoor
वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा चर्चित रही शादी आलिया भट्ट और रणवीर कपूर। काफी समय से चल रहे अफेयर के कारण दोनों काफी चर्चा में रह रहे थे। आखिरकार 14 अप्रैल 2022 में दोनों अभिनेता शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों की शादी एक प्राइवेट वेडिंग(private wedding) के तौर पर हुई थी। शादी में काफी खास लोगों को ही बुलाया गया था। साथी ही साथ इनकी शादी में वेडिंग थीम ऑफ व्हाइट और आइवरी थी। दोनों नहीं शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम(Instagram) पर पोस्ट करते हुए अपनी शादी की सूचना सबको दे दी थी।
2. Farhan Akhtar & Shibani Dhandekar
फरहान अख़्तर और शिवानी दांडेकर की शादी को लेकर काफी समय से लोग अनुमान लगा रहे थे। आखिर कार इस वर्ष 2022 इनके लिए वेडिंग ईयर साबित हुआ। इस साल ये दोनों ही शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इन्होंने खंडाला (Khandala)में एक फार्म हाउस में शादी की। यह शादी एक क्लोज़ वेडिंग थी। जिसमें काफी कम लोगों को ही इनवाइट किया गया था। इन्होंने शादी को रजिस्टर किया और एक वेडिंग रिसेप्शन (wedding reception)दे दिया।

3. शमा सिकंदर और जेम्स मिलिलरोन
शमा सिकंदर एक काफी चर्चित टीवी एक्ट्रेस चुकी हैं। उन्होंने अपने अमेरिका के बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिलरोन, जिन्हें वह कई सालों से डेट कर रहीं थीं।उन्होंने उनसे 14 मार्च 2022 में शादी कर ली। सूत्र के अनुसार यह पता चला कि उन्होंने 2015 में सगाई भी कर ली थी। लेकिन शादी नहीं हो पा रही थी। लेकिन किसी कारण से शादी टालती गई।आखिरकार 2022 में इन दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग(destination wedding) की। जो गोवा में रखी गई थी । वहां पर ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
4. मौनी रॉय और सूरज नांबियार
नागिन सीरियल से काफी ज्यादा प्रचलित हो चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय। इन्होंने एक साउथ इंडियन स्टाइल में शादी करी। दरअसल मोनी रॉय ने अपने शादी कि अनाउंसमेंट 2001, दिसंबर में ही कर दी थी। लेकिन दोनों ने शादी 27 जनवरी 2022 में करी। मोनी रॉय अपने साउथ इंडियन ब्राइडल लुक्स (South Indian bridal look)में काफी सुंदर लग रहीं थीं। जल्द ही मोनी की ब्राइडल तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर छा गई। इन्होंने गोवा में ही शादी करी थी। यह शादी मलयाली और बंगाली स्टाइल में हुई थी।

5. मोहित रैना और अदिति शर्मा
"देवों के देव महादेव" और "उरी द सर्जिकल स्ट्राइक" जैसी सुपरहिट नाटक और मूवी में काम कर चुके अभिनेता मोहित रैना। इन्होंने आदित्य शर्मा से राजस्थान में शादी कर ली। मोहित रैना ने अपनी शादी 1 जनवरी 2022 को न्यू ईयर वाले दिन करी थी। इन्होंने इस शादी में क्लोज रिलेटिव्स को ही बुलाया था। तथा अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए। इन्होंने अपनी शादी की शानदार न्यूज़ अपने फैंस को दे दी।