Advertisment

जानिए लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में क्या होती हैं चुनौतियाँ

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बहुत मुश्किल हो सकता है। कई तरह के सवाल मन में आने लगते है। आपका परिवार इसे डिस्कॉरेज कर सकता है और आपके कुछ मित्र आपको आशाएँ न बढ़ाने की सलाह दे सकते हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
RELATIONSHIPS.

Long distance relationships (Image Credit : freepik)

Challenges In Long Distance Relationships: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बहुत मुश्किल हो सकता है। कई तरह के सवाल मन में आने लगते हैं।आपका परिवार इसे डिस्कॉरेज कर सकता है और आपके कुछ मित्र आपको आशाएँ न बढ़ाने की सलाह दे सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आम हैं, क्योंकि लोग अपनी एजुकेशन या कैरियर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने घरों से दूर जाते हैं। सबसे बड़ा सवाल जो अक्सर रिलेशनशिप के समय सामने आता है ‘क्या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वर्क करता है?’और भी कई तरह के सवाल जैसे क्या मेरा पार्टनर सही है? क्या वह भरोसे के लायक है? क्या वह लॉयल रहेगा? कई सवाल है जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में खड़े उठते हैं। यदि आप वर्तमान में लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं या भविष्य में इसमें शामिल होने की संभावना है, तो कुछ चुनौतियाँ हैं जिनका आपको सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

जानिए लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में क्या होती हैं चुनौतियाँ

  • Jealousy

    ऐसा हो सकता है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर ईर्ष्या का अनुभव करे,क्योंकि उसका साथी अन्य लोगों के साथ अधिक समय बिताता है। ईर्ष्या होना और उसे व्यक्त करना स्वाभाविक है। कभी-कभी जेलॉसी आपके साथी में इनसिक्योरिटी की भावना या विश्वास की कमी के कारण उत्पन्न होती है। ऐसी परिस्थिति में अपने पार्टनर से अपनी फीलिंग्स के बारे में ईमानदार रहना, आपके रिलेशनशिप को और बैटर बना सकता है। 

  • Insecurity

    लंबी दूरी के रिश्ते में असुरक्षित महसूस करना सामान्य है। असुरक्षा रिश्ते में समस्याएँ पैदा कर सकती है और पार्टनर्स पर बहुत अधिक तनाव डाल सकती है।असुरक्षा के कारण कई तरह के फियर उत्पन्न हो सकते हैं। जैसे

  1. छूट जाने का डर (FOMO)

  2. चीटिंग

  3. अपने साथी को लगातार देख या उससे बात न कर पाना।

  4. आपके पार्टनर के पास समय नहीं है, और यह बात आपको परेशान कर रही है।

  5. फ्यूचर स्टेबिलिटी।

  • Challenges in Communication

    लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में काफी कम्युनिकेशन गैप आ जाता है। अगर कोई कपल करियर बनाने के लिए लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आया है तो उसे अपने करियर पर फोकस करना होता है, उस परिस्थिति में प्रायोरिटीज़ को थोड़ा चेंज करना पड़ता है। कभी कभी टाइम जोन की वजह से भी कम्युनिकेशन में लेक होता है। वाइस और रिटर्न मैसेज भेजकर एक दूसरे जुड़े रहना होता है जो वाकई में रिश्ते को मजबूत करने में मदद करता है।

  • Lack of Physical intimacy

    दूरी निश्चित रूप से पार्टनर्स के बीच फिजिकल इंटिमेसी को प्रभावित करती है।अक्सर ऐसा होता है कि फिजिकल इंटिमेसी की कमी के कारण पार्टनर्स के बीच में  गलतफहमी बड़ने लगती है। वे एक दूसरे पर शक करने लगते हैं और किसी थर्ड पर्सन के साथ फिजिकल रिएल्शनशिप होने का इलजाम तक लगा देते हैं।

relationships Long Distance Insecurity Jealousy
Advertisment