Advertisment

Point Toh Hai: पत्नी की बात मानना क्या आपको जोरू का गुलाम बनाता है?

पत्नी की बात मानना या न मानना एक ऐसा मुद्दा है, जिसका प्रभाव पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है। कुछ लोग यह सोचते हैं कि अपनी पत्नी की बात मानना उनकी इज्जत कम करता है और उन्हें जोरू का गुलाम बनाता है। क्या यह सोच सही है।

author-image
Kumkum
New Update
Relationship (Freepik).

(Image Credit - Freepik)

Does Obeying Your Wife Make You A Slave To Your Wife: पत्नी की बात मानना या न मानना एक ऐसा मुद्दा है, जिसका प्रभाव पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है। कुछ लोग यह सोचते हैं कि अपनी पत्नी की बात मानना उनकी इज्जत कम करता है और उन्हें जोरु का गुलाम बनाता है। लेकिन क्या यह सच है? क्या अपनी पत्नी की बात मानना एक बुरी बात है? क्या इससे पति का आत्मसम्मान घटता है? विवाह एक पवित्र बंधन है, जिसमें दो लोग एक-दूसरे के साथ अपना जीवन बिताने का वचन देते हैं। विवाह में प्यार, सम्मान, विश्वास और समझौता होना चाहिए। विवाह में दोनों पति और पत्नी को एक-दूसरे की बातों का आदर करना और एक-दूसरे की राय को मान्यता देना चाहिए। कई बार हम देखते हैं कि कुछ पति अपनी वाइफ की हर बात मान लेते हैं, चाहे वो उनके हित में हो या न हो। ऐसे पति को लोग जोरू का गुलाम कहते हैं। लेकिन क्या यह सच है? क्या वाइफ की बात मानना आपको जोरू का गुलाम बनाता है? इसका जवाब है नहीं।

Advertisment

पत्नी की बात मानना क्या आपको जोरू का गुलाम बनाता है?

1. आप उनकी पसंद और सीमाओं का सम्मान करते हैं

अगर आप अपनी पत्नी की बात मानते हैं, तो आप उन्हें यह दिखाते हैं कि आप उनकी पसंद और सीमाओं को मान्यता देते हैं। और आप उनके साथ समझौता करने के लिए तैयार हैं और उनके सोच विचार को भी समझते हैं। यह आपके रिश्ते में आदर और विश्वास पैदा करता है।

Advertisment

2. झगड़े में वो खुद को गलत मान लेगा, बस तुम्हारा दिल दुखे तो

आपको अपनी पत्नी के साथ शांति और खुशी से रहना चाहिए, न कि लड़ाई और तनाव में। मान लीजिए कभी आप दोनो के बीच किसी विवाद को लेकर झगड़ा हो जाता है और आप उनके दिल को नहीं दुखाना चाहते हैं और सिर्फ अपनी पत्नी के लिए अपनी गलती मानने को तैयार हैं तो यह आपके रिश्ते में प्यार, समझदारी और लचीलापन लाता है।

3. वो आपका ध्यान रखते हैं, और आपके साथ मौजूद होते हैं

Advertisment

यदि आप अपनी पत्नी को यह जताते हैं कि आप उनकी चिंता करते हैं, और उनके साथ हर पल बिताना चाहते हैं। आप उनके लिए वक्त निकालते हैं और उनके साथ बातें करते हैं तो यह आपके रिश्ते में दोस्ताना भाव, संवाद और आनंद लाता है। जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होता है।

4. वो आपके साथ धैर्य रखते हैं और आपके कैरियर का समर्थन करते हैं

यदि आप उनके साथ धैर्य बनाए रखते हैं, और उनके सपनों को पूरा करने में आप उनका समर्थन करते हैं। और उनके साथ उनकी हर मुश्किलों का सामना करते हैं चाहे दुख हो या सुख तो यह आपके रिश्ते में आपसी सहयोग और विकास लाता है।

पत्नी की बात जोरू का गुलाम
Advertisment