Advertisment

Relationship Psychology: क्यों नाकामयाब हो जाती हैं रिलेशनशिप?

author-image
New Update
divorce is not a bad thing

किसी भी रिलेशनशिप का आधार होता है प्रेम और विश्वास। जब यह प्रेम और विश्वास खत्म होने लगता है तो रिलेशनशिप भी अपना दम तोड़ने लगती है। रिलेशनशिप का थोड़े ही वक्त में दम तोड़ लेने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे विश्वास की कमी, कम्युनिकेशन की कमी, एक दूसरे की इज्जत ना करना, वैचारिक मतभेद, आदि।

Advertisment

साइकोलॉजी में पता चलता है कि एक रिलेशनशिप और प्रेम का हमारी जिंदगी में कितना महत्व होता है और यह किस तरह हमारी जिंदगी को और हमें प्रभावित करती है। लेकिन वरदान जैसी इस रिलेशनशिप के टूटने के बारे में भला कोई कैसे सोच सकता है? मगर ऐसा होता है कुछ रिलेशनशिप भी थोड़े समय में ना कामयाब हो जाती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिलेशनशिप में कभी यह दौर ना आए तो इन कारणों को जरूर जान लें और इनसे बचें।

नाकामयाब रिलेशनशिप के कारण -

1.भरोसे की कमी

Advertisment

भरोसा एक रिलेशनशिप की बुनियाद होता है। यह आपको सुरक्षित और सकारात्मक महसूस कराता है। यह एक हेल्थी रिलेशनशिप का संकेत होता है। जब आप की रिलेशनशिप में भरोसे की कमी होने लगती है और आप अपने पार्टनर पर जल्दी भरोसा नहीं कर पाते हैं तो चीजें बिगड़ने लगती हैं। बिना भरोसे के कोई रिलेशनशिप नहीं टिक सकती है।

2. झूठ बोलना

क्या आपने कभी सोचा है कि आपका पार्टनर आप से लगातार झूठ बोल रहा हो और आपको अचानक से यह पता चल जाए? यह जानने के बाद आपका क्या रिएक्शन होगा? यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह झूठ आप के भले के लिए था या नहीं। अगर यह भले के लिए बोला गया झूठ है तो शायद चीजें इतनी ना बिगड़े लेकिन अगर यह गलत के लिए बोला गया झूठ है तो इसका प्रभाव बहुत ही नकारात्मक होगा।

Advertisment

3. जलन

जहां पर प्रेम होता है वहां पर जलन जैसे नकारात्मक भावनाओं की कोई जगह नहीं होती है। जब आप किसी पर भरोसा करते हैं तो आपको किसी भी तरह की इनसिक्योरिटी नहीं होती है। अगर फिर भी आपके पार्टनर को आपके दूसरे लोगों से बात करने पर जलन होती है तो यह एक नेगेटिव संकेत हो सकता है। यह पोसेसिवेंस टॉक्सिक रिलेशनशिप का संकेत देती है जिसके होने से बेहतर है कि रिलेशनशिप ना हो।

4. कम्युनिकेशन की कमी

हालांकि यह बात सुनने में थोड़ी बचकानी लग सकती है लेकिन कभी-कभी साथ में कुछ मीठी बातें करना भी एक हेल्दी रिलेशनशिप का संकेत है। जब आपकी बातें और कम्युनिकेशन केवल आपके बच्चों के शेड्यूल, बिजली के बिल और घर के किराए तक सीमित हो जाएं और आप एक दूसरे के साथ बैठकर क्वालिटी टाइम बिताते हुए बातें करना छोड़ दें तो यह आपकी रिलेशनशिप के लिए लाल झंडी हो सकता है।

कम्युनिकेशन एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हमेशा एक दूसरे से बातचीत करते रहे और अपने विचारों को शेयर करें।

रिलेशनशिप
Advertisment