सिंगल इन दिल्ली? ये रहा आपका अल्टीमेट गैलेंटाइन प्लान

खुद को फ्लावर्स गिफ्ट करें, कोई छोटा सा गिफ्ट खरीदें या बस डायरी में अपने लिए कुछ अच्छा लिखें। याद रखें, रिलेशनशिप स्टेटस आपकी वैल्यू तय नहीं करता।

author-image
Dimpy Bhatt
New Update
Single in Delhi Here Your Ultimate Galentine Plan

Photograph: (IMDb)

वैलेंटाइन वीक आते ही सोशल मीडिया पर कपल्स की फोटोस, डिनर डेट्स और रोमांटिक रील्स की बाढ़ आ जाती है। लेकिन अगर आप सिंगल हैं और दिल्ली में रहती हैं, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आपका वैलेंटाइन डे अच्छा नहीं होगा। क्यों न इस बार ‘वैलेंटाइन’ को ‘गैलेंटाइन’ में बदल दिया जाए—यानी अपनी गर्ल गैंग के साथ सेल्फ-लव और फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट करे?

Advertisment

सिंगल इन दिल्ली? ये रहा आपका अल्टीमेट गैलेंटाइन प्लान

दिल्ली जैसी वाइब्रेंट सिटी में सिंगल होना बोरिंग नहीं, बल्कि एक ओप्पोर्तुनिटी है—खुद को और अपनी फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट करने का। तो अगर आप सोच रही हैं कि प्लान क्या हो, तो ये रहा आपका अल्टीमेट गैलेंटाइन गाइड।

ब्रंच डेट, लेकिन गर्ल्स के साथ

दिल्ली के क्यूट कैफे और इंस्टा-फ्रेंडली स्पॉट्स गैलेंटाइन सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट हैं। खान मार्केट, हौज खास या कनॉट प्लेस जैसे एरिया में अपनी गर्ल गैंग के साथ ब्रंच प्लान करें। अच्छे फूड के साथ लॉन्ग गॉसिप सेशन, हंसी-मजाक और फोटोशूट—ये कॉम्बिनेशन आपका मूड इंस्टेंटली लिफ्ट कर देगा।

ड्रेस अप करें, और खुद को डेट पर ले जाने जैसा फील दें। फर्क बस इतना है कि इस बार आपके साथ वो लोग होंगे जो आपको बिना जज किए समझते हैं—आपकी बेस्ट फ्रेंड्स।

Advertisment

DIY सेल्फ-केयर नाइट

अगर आप भीड़-भाड़ से बचना चाहती हैं, तो घर पर ही गैलेंटाइन नाइट प्लान करें। फेस मास्क, होम स्पा, मूवी मैराथन और अपनी फेवरेट स्नैक्स—बस इतना काफी है। आप ‘गर्ल पावर’ वाली फिल्में देख सकती हैं या फिर अपनी फेवरेट रोम-कॉम पर साथ में कमेंट्री कर सकती हैं।

ये नाइट सिर्फ मज़े के लिए नहीं, बल्कि खुद को रिचार्ज करने के लिए भी है। सेल्फ-केयर कोई लग्ज़री नहीं, बल्कि जरूरत है—और दोस्तों के साथ ये और भी खास बन जाती है।

आर्ट, म्यूजिक या कुछ नया ट्राई करें

दिल्ली में वीकेंड पर कई आर्ट वर्कशॉप्स, पॉटरी क्लासेस और म्यूजिक गिग्स होते हैं। क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई किया जाए? पेंटिंग सेशन, ओपन माइक इवेंट या सालसा क्लास—ये एक्सपीरियंस न सिर्फ यादगार बनेंगे, बल्कि आपको नई एनर्जी भी देंगे।

Advertisment

कभी-कभी सिंगल होना खुद को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा मौका होता है। बिना किसी की एक्सपेक्टेशन के, सिर्फ अपनी खुशी के लिए कुछ करना—ये असली फ्रीडम है।

सेल्फ-लव डेट

गैलेंटाइन का मतलब सिर्फ फ्रेंड्स के साथ टाइम बिताना नहीं, बल्कि खुद के साथ भी कनेक्ट करना है। मॉर्निंग की सोलो कॉफी डेट, इंडिया गेट के पास वॉक या किसी बुकस्टोर में घंटों बिताना—ये छोटे-छोटे मोमेंट्स आपको याद दिलाते हैं कि आपकी कंपनी भी काफी है।

खुद को फ्लावर्स गिफ्ट करें, कोई छोटा सा गिफ्ट खरीदें या बस डायरी में अपने लिए कुछ अच्छा लिखें। याद रखें, रिलेशनशिप स्टेटस आपकी वैल्यू तय नहीं करता।

Advertisment

सिंगल, लेकिन सेलिब्रेटिंग

दिल्ली में सिंगल होना कोई टैग नहीं, बल्कि एक फेज है—जो आपको खुद को बेहतर समझने का मौका देता है। गैलेंटाइन डे ये याद दिलाता है कि प्यार सिर्फ रोमांटिक नहीं होता। फ्रेंडशिप, सपोर्ट और सेल्फ-रिस्पेक्ट भी प्यार के ही रूप हैं।

तो इस बार अगर कोई पूछे, “वैलेंटाइन प्लान क्या है?”, तो मुस्कुराकर कहिए—“गैलेंटाइन प्लान है।” क्योंकि सिंगल होना लोनेलिनेस्स नहीं, बल्कि अपनी दुनिया को अपने तरीके से जीने की आज़ादी है।

दिल्ली वैलेंटाइन डे