Advertisment

After Sex Tips: गलतियां जो आपको सेक्स के बाद नहीं करनी चाहिए

सेक्स के तुरत बाद आपको कभी भी नींद नहीं लेना चाहिए। यह बात पूरी तरह सही है कि सेक्स के बाद आपको नींद बहुत आती है। आप सो सकती हैं लेकिन वॉशरूम (washroom) यूज करने के बाद।

author-image
एडिट
New Update
sex myth

After Sex Tips

Sex Tips: सेक्स एक काफी सुखद अनुभव होता है। यह अपने साथ आपकी अच्छी मेंटल और इमोशनल हैल्थ की भी केयर करता है। आपको अपनी मेंटल और इमोशनल हैल्थ के साथ साथ अपनी फिजिकल हैल्थ को, कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर आप लंबे समय तक सेक्स का आनंद उठाना चाहते हैं। तो आपको अपनी फिजिकल हैल्थ का खासा खयल रखना चाहिए। यदि आप सेक्स के बाद अपनी फिजिकल हैल्थ को नजर अंदाज करेंगे तो जल्द ही इंफेक्शन का शिकार हो जायेंगे। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी गलतियां जो आपको सेक्स के बाद कभी नहीं करनी चाहिए।

Advertisment

You should not do these things after having sex

1. बाथरूम (pee) जाना ना भूलें

आपको अच्छी सेक्सुअल एक्सपीरियंस (sexual experience) के लिए यह जरूर याद रखना चाहिए। आपको सेक्स से पहले और सेक्स के बाद। दोनों ही परिस्थितियों  मे  पेशाब करने जाना चाहिए। यह अरब पूरी तरह जरूरी नहीं है। लेकिन अगर आपको 1% भी ऐसा लग रहा है कि आपको बाथरूम जाना है तो इस फीलिंग को नजरअंदाज ना करें। दरअसल अगर आपको पेशाब आई है और आप नहीं जाते तो आपकी पेशाब और भी अन्य बैक्टीरिया के साथ मिल सकती है जो आगे चलकर इन्फेक्शन का रूप ले सकती है।

Advertisment

साथ ही साथ आप सेक्स का मज़ा पूरी तरीके से नहीं ले पाएंगे क्योंकि आपको दिमाग पेशाब (pee) पर रहे गा। इसलिए आप हमेशा याद रखें कि आप सेक्स से पहले और बाद दोनों समय पेशाब जरूर जाएं।

2. स्लीप (sleep)

सेक्स के तुरत बाद आपको कभी भी नींद नहीं लेना चाहिए। यह बात पूरी तरह सही है कि सेक्स के बाद आपको नींद बहुत आती है। आप सो सकती हैं लेकिन वॉशरूम (washroom) यूज करने के बाद। सेक्स के बाद आपको शॉवर जरूर लेना चाहिए। आप ज्यादा रिलैक्स महसूस करेंगे। अगर आप शॉवर नहीं लेते तो आपको अपने वजाईना को अच्छे से धोना चाहिए।

Advertisment

3. टाइट अंडरवियर (Tight underwear)

आपको कभी भी सेक्स के बाद टाईट अंडरवियर नहीं पहनना चाहिए। आपके निचले भाग में सेक्स के कारण काफी बैक्टीरिया होते हैं। साथ ही साथ गर्मी भी होती है। सेक्स के बाद टाईट अंडरवियर पहनने के कारण हवा भी सही से नहीं लगती और आपको वजाइना अच्छे से सूख नहीं पाता। ऐसे में आगे चल कर आपको वाजाईनल इन्फेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।

4. केमिकल बेस प्रोडक्ट्स (Chemical based products)

सेक्स के बाद अगर आप अपने वजाइना को किसी भी chemical based product से साफ करते हैं तो यह सही नहीं है आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। वजाइना खुद को साफ करने में योग्य है। आपको इसे साफ करने के लिए किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। ज्यादा से ज्यादा आपको पानी और साफ कपड़े से इसे पोछ लेना चाहिए।

After Sex Tips
Advertisment