Advertisment

Wedding Tips: शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर करें ये बातें

शादी को बहुत शुभ माना जाता है।ऐसे में शादी अगर अरेंज हो यानी रिश्ता बनने से पहले तक आप अपने जीवन साथी के बारे में जानते ही न हों तो शादी होने से पहले उसके बारे में जरूर जान लें,

author-image
Divya Sharma
New Update
Couple

Image gellary

Things To Discuss Before Marriage:शादी एक महत्वपूर्ण का रिश्ता होता है, शादी 2 लोगों का नहीं 2 परिवारों के बीच रिश्ता स्थापित करता है शादी को बहुत शुभ माना जाता है।ऐसे में शादी अगर अरेंज हो यानी रिश्ता बनने से पहले तक आप अपने जीवन साथी के बारे में जानते ही न हों तो शादी होने से पहले उसके बारे में जरूर जान लें। क्योंकि आज के समय में कई बार ऐसा होता है की माता-पिता की दवाब में आकर बच्चे शादी के लिए हां कर देते हैं, पर वह दिल से राजी नहीं होते तो कुछ बातें हैं, जो आपको शादी से पहले ही अपने पार्टनर से कर लेनी जरूरी होती है। वैसे तो पति और पत्नी के पास काफी वक्त होता है, धीरे धीरे एक दूसरे को जानने और एक दूसरे के मुताबिक जीवन में ढलने का लेकिन कुछ जरूरी बातें होती हैं जो शादी से पहले ही जान लेनी चाहिए। 

Advertisment

शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर करे ये बातें

1. शादी किसी दबाव में तो नहीं हो रही है 

कई बार लड़का और लड़की के साथ ऐसा होता है कि परिवार वालों के दबाव में आकर भी शादी करते हैं तो यह सबसे पहले प्राथमिकता है कि आप यह जान लें कि आपका पार्टनर की शादी उसकी रजा मंदी से हो रही है या नहीं इस बारे में आप शादी से पहले ही बात कर ले तो बेहतर होगा। 

Advertisment

2. पसंद ना पसंद जान लें 

एक दूसरे की पसंद आप पसंद को जानना बहुत जरूरी है शादी से पहले अगर इस बारे में जान दिया जाए तो शादी के बाद रिश्ते को निभाने में आसानी हो जाएगी और पहले से आप अगर एक दूसरे की पसंद ना पसंद को जानेंगे तो यह दोनों के लिए रहता है।

3. करियर प्लान क्या है 

Advertisment

शादी से पहले इस बारे में जरूर बात करें खासकर पुरुषों को महिलाओं से इस बारे में बात करना जरूरी होता है, क्योंकि कई बार कई पुरुष घरेलू महिला से शादी करना चाहते हैं, और महिलाओं की अपने कुछ कैरियर प्लांस होते हैं, तो यह जानना पहले बेहतर है पुरुषों के लिए और महिलाओं के लिए भी यह जानना जरूरी है, कि उनका पार्टनर फ्यूचर में क्या प्लान कर रहा है क्या करना चाहता है। अगर नहीं बना तो उसका क्या करियर प्लान है।

4. फैमिली प्लैनिंग 

कई बार शादी से पहले फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बात कर लेना अच्छा होता है क्योंकि कुछ लोगों को शादी के तुरंत बाद फैमिली प्लानिंग करनी होती तो कुछ लोगों को अपना एक स्पेस चाहिए होता है तो यह आपस में विचार मिल पाना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए इस बारे में पहले ही बात कर ली जाए तो बेहतर है।

Advertisment

5. लविंग पार्ट 

अगर आपकी इंगेजमेंट हो गई है तो उसके बाद यह एक बहुत जरूरी पार्ट है, लविंग पार्ट इसके बारे में आपको शादी से पहले बात कर लेनी चाहिए कि आप कितने लविंग केयरिंग है और बात करने से यह चीज अपने आप फील होती है, कि सामने वाला व्यक्ति आपके प्रति कैसी भावनाएं रखता है, तो इसे समझने के लिए बात करने से ज्यादा इसे फील करना जरूरी है, तो यह एक महत्वपूर्ण पहलू है।

शादी रिलेशन मैरिज शादी की प्लानिंग अच्छे रिलेशनशिप से सीखनें वाली बातें शादी की शर्तें
Advertisment