How To Spend Quality Time? क्वालिटी टाइम है हेल्थी रिलेशनशिप की चाबी

author-image
New Update
Relationship Advice

हर रोज की काम और स्ट्रेस भरी व्यस्त जिंदगी में रिलेशनशिप को वक्त देना भी बेहद जरूरी है। एक हेल्थी रिलेशनशिप के लिए क्वॉलिटी टाइम बिताना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन काम और लव लाइफ को बैलेंस करना थोड़ा मुश्किल होता है। अपने पार्टनर के लिए अलग से वक्त निकलना एक मुश्किल टास्क बन जाता है।

Advertisment

ऐसे में सवाल उठता है कि लाइफ पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम कैसे बिताए? जवाब बहुत आसान है। जरूरी नहीं है कि क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए आपको फ्री होकर एक दूसरे के साथ बैठना है। क्वॉलिटी टाइम का मतलब होता है एक साथ अकेले वक्त बिताना और एक दूसरे को उनके महत्व का एहसास दिलाना। यह आप अनेक प्रकार से कर सकते है। हम आपको बताएं ऐसे ही कुछ तरीके।

1. एक साथ नई चीजें करे

आजकल की व्यस्त ज़िंदगी मे एक एक पल बहुत कीमती होता है। रिलेशनशिप को हेल्थी बनाने और वक्त बचाने के लिए यह एक जबरदस्त ऑप्शन है। आप अपने पार्टनर के साथ कुछ नया सीख सकते हैं जैसे डांस क्लास, ट्रैकिंग, स्विमिंग, योगा क्लास, आदि। यह आपकी प्रोडक्टिविटी को भी बनाए रखेगा और आपको आपके पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका भी देगा।

एक साथ नई चीजें सीखने से आप दोनों की रुचि बरकरार रहेगी और आप दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताने और नया सीखने का मौका भी मिल जाएगा।

2. रेगुलर डेट पर जाए

Advertisment

हम मानते हैं कि इस व्यस्त शेड्यूल ने किसी भी काम के लिए वक्त निकालना काफी मुश्किल होता है। लेकिन आपकी रिलेशनशिप आपके काम से ज्यादा जरूरी है और किसे हेल्दी रखने के लिए वक्त देने की जरूरत है। आपको थोड़ा सा वक्त निकाल कर डेट पर जाना चाहिए जिससे आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।

यह आपके रोमांस को भी जगाए रखेगी। रिलेशनशिप में रोमांस बहुत ज़रूरी होता है। इसके बिना रिलेशनशिप रूखी हो जाती है।

3. सोशल मीडिया और फोन से बनाएं दूरी

आज के दौर में सोशल मीडिया और स्मार्ट फोन का ऐसा चलन हो गया है कि लोग अपने फ्री वक्त को इसमें जाया कर देते हैं। यह आपके लिए वक्त बचाने का एक अच्छा तरीका है। सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते हुए अपने पार्टनर से बातचीत करना थोड़ा रूड हो सकता है। 

Advertisment

जिस वक्त में आप सोशल मीडिया चलाते हैं उस वक्त को अपने पार्टनर के लिए सुरक्षित करें। अपने पार्टनर के साथ अपने दिन की घटनाओं की चर्चा करें और उसके दिन के बारे में भी पूछे।

4. एक साथ खाना पकाएं

खाना पकाना दिन का एक जरूरी हिस्सा होता है। इसके बिना आप जीवित नहीं रह सकते। तुम क्यों ना इस बात को सही से इस्तेमल किया जाए। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर खाना पकाएं। इससे आप दोनों को साथ में वक्त बिताने का मौका भी मिल जाएगा और खाना बनाने में एक दूसरे की मदद भी हो जाएगी। इसके बाद आपके खाने मे टेस्ट 100 गुना बढ़ जायेगा।

रिलेशनशिप