Advertisment

Relationship Tips: रिश्ते में छोटी-मोटी नोक–झोंक क्यों जरूरी है?

रिलेशनशिप में सबसे प्यारी चीज होती हैं वो शरारत भरी नोक–झोंक। इससे रिश्ता और निखर जाता हैं। नोक झोंक की वजह से पार्टनर में प्यार बढ़ता हैं और रिलेशन में नयापन बना रहता हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Why are small fights necessary in a relationship?

Relationship:रिश्ते में छोटी-मोटी नोक–झोंक क्यों जरूरी है? (Image credit: pinterest)

Why Are Small Fights Necessary In A Relationship? रिश्ते दो लोगों से मिलकर बनते हैं। दो लोगों के विचार स्वभाव और सोच का अलग होना कोई आम बात है। हम सोचते हैं रिश्तो में नोक झोंक होना बहुत बड़ी बात है पर नोक-झोंक भी तो वही होती है जहां प्यार होता है। अगर दो लोग अलग परिस्थिति और स्थान से आते हैं तो उनकी मेंटालिटी का एक तरह होना संभव नहीं होता। छोटे मोटे नोक-झोंक से रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों बढ़ता हैं। इन सब के दौरान अपने पार्टनर को और अच्छे से जानें का मौका मिलता हैं। हम यह भी कह सकते हैं यह एक दूसरे को समझने, समझाने और सम्मान करने की एक प्रक्रिया है। इससे हमारा रिलेशन स्ट्रांग और स्वस्थ रहता है। आइए फिर जानते हैं कि रिश्तो में छोटी-मोटी नोक–झोंक क्यों जरूरी होती है –

Advertisment

रिश्ते में छोटी-मोटी नोक–झोंक क्यों जरूरी है? 

1. कनेक्शन स्ट्रांग बनता हैं 

जब आपके पार्टनर से आपकी नोक–झोंक होती है और वह आपको मनाते हैं तब यह एहसास होता है की वह हमारे लिए कितने जरूरी है। वह हमें प्यार से समझाते हैं, मनाते हैं। जिससे उनका एक अलग रूप देखने को मिलता है। तब हमें प्रेम और कनेक्शन की मजबूती देखने को मिल जाती है। कनेक्शन को स्ट्रोंग बनाने का काम ये छोटी मोटी प्यारी नोक–झोंक पूरा कर देती हैं।

Advertisment

2. कम्यूनिकेशन गैप कम हो जाता है

नोक–झोंक के दौरान लोग अपने भावना और अपनी बातों को बिना किसी झिझक के एक दूसरे के सामने रखते हैं। जिससे कनेक्शन स्ट्रांग होता है और कम्युनिकेशन में आई दूरी भी खत्म हो जाती है। जब पार्टनर आपकी बातों को समझना शुरू कर देते हैं तो उन्हें पता चलता है कि हमारी सोच क्या है वह हमें अच्छे तरीके से जान पाते हैं और रिश्ते में अपनी पूरी इंवॉल्वमेंट देने की कोशिश करते हैं। जिसकी वजह से रिश्ते में किसी भी तरीके की बाधा नहीं आती। 

3. लॉयल्टी बढ़ती है

Advertisment

लॉयल्टी की वजह से दोनों लोगों के बीच किसी भी तरीके की बात छुपी नहीं रहती हैं। वह एक दूसरे को अपने विचार सही ढंग से स्पष्ट कर देते हैं। जिसकी वजह से धोखे की भावना आना बेहद मुश्किल है। आप अपने पार्टनर को सही ढंग से तभी जान पाएंगे जब उनके बीच में नोक–झोक होगी और इसी दौरान आपको एहसास होगा कि एक दूसरे के प्रति वफादार रहना ही इस रिश्ते को सही ढंग से चला सकते हैं। 

4. सॉल्यूशन निकलता है

कभी-कभी हम कुछ बातें दिल में रख कर रह जाते है जो हमें मन ही मन परेशान करती रह जाती है जो रिश्ते के लिए ठीक नहीं होता। अगर कोई बात हमें इतनी परेशान कर रही है और वह आगे जाकर बड़े झगड़े में बदल जाए इससे अच्छा हम छोटी-मोटी नोक-झोक से इसका समाधान निकाल सकते हैं ताकि बात रिश्ते टूटने तक न जाए। एक सुखी रिश्ते के लिए बड़े झगड़ों को इग्नोर कर देना ही अच्छा होता है। 

Advertisment

5.रिश्ते में नयापन

रिश्ते में नयापन बनाए रखने के लिए छोटी मुठभेड़ तो होनी भी चाहिए। इससे रिश्ते में ताजगी बनी रहती है और नयापन बना रहता है। छोटी –मोटी लड़ाइयों की वजह से हमें एहसास होता है कि सामने वाला पार्टनर हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है उसके बिना रहना मुश्किल सा लगता है। नोक-झोंक के दौरान हम एक दूसरे को बहुत समय देते हैं जिससे रिश्ता मजबूत बनता है और हमेशानया सा लगता है।

partner good relationship tips love
Advertisment