Advertisment

टॉक्सिक होने के बावजूद क्यों निभाती हैं महिलाएं Relationship

किसी भी रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग का होना बहुत जरूरी है, अगर नही होती तो रिश्ते बोझ बन जाते है कुछ महिलाए टॉक्सिक रिलेशनशिप को निभाती है, पर कभी अपने सोचा के ऐसा क्यों होता है महिलाए क्यों एक टॉक्सिक रिलेशनशिप को निभाती है, चलिए इस लेख से जानें-

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
toxic).png

(Image Source: Gettyimages)

Relationship: किसी भी रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग का होना बहुत जरूरी है, अगर नही होती तो रिश्ते बोझ बन जाते है टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर आपको कई परिभाषाएं मिल जायेगी मगर असल मायने में टॉक्सिक रिलेशनशिप में लड़ाई झगड़े, गली गलोच, डिसरेस्पेक जैसी चीज होती है। कुछ महिलाए ऐसे रिलेशनशिप को निभाती है वो भी ये सोच कर के शायद वक्त के साथ सब ठीक हो जाए इसी उम्मीद पर वो एक ऐसा रिश्ता निभा रही होती है जिससे उन्हें कब का निकल जाना चाहिए, पर कभी अपने सोचा के ऐसा क्यों होता है महिलाए क्यों एक टॉक्सिक रिलेशनशिप को निभाती है, चलिए इस लेख से जाने।

Advertisment

टॉक्सिक होने के बावजूद क्यों निभाती हैं महिलाएं रिलेशनशिप

कॉन्फिडेंस की कमी

टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने की एक बड़ी वजह है कॉन्फिडेंस की कमी, अगर महिला अपने पार्टनर पर डिपेंड है तो ऐसा होना स्वाभाविक है। कई महिलाओं का सवाल होता है के अगर उन्होंने अपने पार्टनर को छोड़ दिया तो वे चीजे कैसे मैनेज करेंगी ये बात को सोचकर घबराती है और इससे कॉन्फिडेंस लेवल कम होने लगता है।

Advertisment

अकेलापन से डर

अक्सर महिलाएं अकेले होने की बात से ही घबरा जाती है वे नहीं चाहती के रिश्ता खत्म हो फिर चाहे वो टॉक्सिक ही क्यों न हो। वह अपने साथी के साथ रहने की कोशिश करती है, भले ही रिश्ता वास्तव में नकारात्मक और हानिकारक हो। इस डर के कारण, वह संबंध को सुधारने के लिए संघर्ष करती है वे सोचकर घबराती है अकेलेपन के बारे में और कतराती है अलग होने का सोचने में भी।

फाइनेंशियल डिपेंडेंसी

Advertisment

टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह रही महिलाए ज्यादातर वही होती है जो पूरी तरह से अपने पार्टनर पर डिपेंड होती है उन्हे अलग होने से पहले कई चीजों के बारे में सोचना पड़ता है और अगर आपके कोई बच्चा भी हो तो उसके बारे में भी सोचना पड़ता है, इसलिए जरूरी है एक महिला के लिए आत्मनिर्भर बनना ताकि किसी भी तरह से दूसरो पर डिपेंड रहने की जरूरत न पड़े।

समाज का डर

महिलाओं को सबसे ज्यादा डर इसी बात का होता है के लोग क्या कहेंगे, वे चाह कर भी इस रीजन की वजह से अपने लिए आवाज नहीं उठती और सब सहती है। जो महिलाएं समाज से नहीं डरती उनको लोग ज्यादा पसंद नही करते और उनमें कमी निकलने का मोका नहीं छोड़ते। यही सब के बारे में सोचकर महिलाएं टॉक्सिक रिलेशनशिप को झेलती हैं।

बदलाव की उम्मीद

टॉक्सिक रिलेशनशिप को झेलने की सबसे बड़ी वजह होती है बदलाव की उम्मीद, कई महिलाए सोचती है के शायद सब ठीक हो जाए, लेकिन बहुत कोशिशों के बाद भी अगर कुछ नही हो तो समझे इस बात को के ठीक नही होगा। इसलिए जरूरी है आप खुद को सुधारें और समझे के इस रिलेशनशिप का कोई फ्यूचर नही है।

समाज टॉक्सिक रिलेशनशिप कॉन्फिडेंस
Advertisment