Relationship में क्यों ज़रूरी है प्यार से पहले सम्मान?

किसी भी रिश्ते की नींव प्यार से रखी जा सकती है, मगर लंबे सफ़र में केवल प्यार काफी नहीं होता। रिश्ते को मज़बूती देने के लिए उसमें सम्मान भी होना ज़रूरी है, वरना प्यार धीरे-धीरे अपनी अहमियत खो देता है।

author-image
Deepika Aartthiya
New Update
SheThePeople Images (16)

Photograph: (Pinterest)

किसी भी रिश्ते में प्यार का होना बेहद ज़रुरी है मगर उस रिश्ते में एक लम्बा सफर तय करने के लिए केवल प्यार ही हमेशा काफी नहीं होता। हां ये सच है कि रिश्ते की बुनियाद प्यार से हो सकती है। लेकिन रिश्ते में सम्मान भी उतना ही ज़रुरी होता है। अगर रिश्ते में सम्मान ना हो तो प्यार भी धीरे-धीरे अपनी अहमियत खो देता है।

Advertisment

Relationship में क्यों ज़रूरी है प्यार से पहले सम्मान?

1. झगड़ों में भी बनी रहे सम्मान की सीमाएं

रिलेशनशिप में सम्मान प्यार को संजोकर रखने का काम करता है। हर रिश्ते में झगड़े होना एक आम बात है। लेकिन उस समय चाहे दो लोग आपस में कितना भी प्यार क्यों ना करते हो वो एक दूसरे को कुछ कड़वे शब्द बोल ही देते है। ऐसी सिचुएशन में सम्मान ही वो डोर बनता है जो आप दोनों को बुरी सिचुएशन में भी एक दूसरे से जोड़े रखता है जो कि बहुत ज़रुरी है। 

2. सम्मान बिना प्यार है अधूरा

अगर किसी रिश्ते में कहने को प्यार तो बहुत हो और सम्मान ज़रा भी ना हो तो समय के साथ वो रिलेशन भी एक बोझ बन जाता है। प्यार तभी मायने रखता है जब उसके साथ सम्मान भी हो। रिलेशनशिप्स में कई बार देखा गया है कि जब एक पार्टनर दूसरें पार्टनर की इच्छाओं, करियर या भावनाओं की इज़्ज़त नहीं करता, तो वो रिश्ता जल्दी ही दम तोड़ देता है।

3. सम्मान से रिश्ते में बराबरी (equality)

सम्मान के बिना रिश्ता असंतुलित(unbalanced) हो जाता है। अगर एक साथी हमेशा दूसरे को कम आंकता है या उसकी बातों को नज़रअंदाज़ करता है, तो प्यार का भाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। सम्मान रिश्ते में वो बराबरी लाता है, जहाँ दोनों की राय और भावनाओं को समान रूप से अहमियत मिलती है।

Advertisment

4. सम्मान से बढ़ता है भरोसा

रिश्ते में भरोसा तभी बनता है जब दोनों पार्टनर एक दूसरे की respect करते हैं। जब आप अपने पार्टनर की सीमाओं, फैसलों और आज़ादी का आदर करते है तो आपके पार्टनर का आत्मविश्वास बढ़ता है और उसे सुरक्षित महसूस होता है। प्यार भावनाओं से आता है और सम्मान आपसी समझ से। जब रिश्ते में दोनों चीज़ें साथ होती हैं, तभी वो रिश्ता स्वस्थ, संतुलित और लंबे समय तक चलने वाला बनता है।

5. सम्मान स्थायी होता है

जहां प्यार रिश्ते की नींव है, वही सम्मान उस नींव को मजबूती देने वाला आधार(pillar) बन सकता है। क्योंकि एक रिश्ते में चाहे प्यार हो ना हो लेकिन सम्मान हो तो वहां प्यार भी अपनी जगह बना ही लेता है। प्यार फिर भी समय और परिस्थितियों के साथ बदल सकता है। लेकिन सम्मान हमेशा रिश्ते को ज़िंदा रखता है। जब दो लोग एक-दूसरे की सोच, भावनाओ, काम और सीमाओं की कद्र करते है तो रिश्ता लंबे समय तक टिकता है।

respect प्यार आत्मविश्वास Equality रिलेशनशिप