Dating में Modern, शादी में Traditional महिलाएँ पहली पसंद क्यों?

आज के दौर में युवा पुरुष डेटिंग में modern सोच वाली महिलाओं को पसंद करते हैं, लेकिन शादी के लिए traditional और फ़ैमिली ओरिएंटेड महिलाओं को प्राथमिकता देते हैं।

author-image
Deepika Aartthiya
New Update
SheThePeople Images (17)

Photograph: (Pinterest via Relationship Fuel)

आज के दौर में रिश्तों को लेकर सोच में बदलाव साफ़ देखा जा सकता है। रिलेशनशिप और शादी के मायने पहले से बदल गए हैं। अक्सर देखा गया है कि कई युवा पुरुष डेटिंग के लिए modern सोच और खुलेपन वाली महिलाओं को अपनी पहली पसंद मानते हैं। लेकिन जब बात शादी की आती है तो उनकी ये सोच बदल जाती है। शादी के मामले में पुरुष traditional और फ़ैमिली ओरिएंटेड महिलाओं को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि इस पैटर्न के पीछे कई सामाजिक और सांस्कृतिक कारण हैं। लेकिन सवाल अब भी वही है कि ऐसा क्यों? आइए जानते हैं—

Advertisment

Dating में Modern, शादी में Traditional महिलाएँ पहली पसंद क्यों?

1. Dating में attraction और लाइफस्टाइल

आमतौर पर मॉडर्न महिलाएँ इंडिपेंडेंट, कॉन्फ़िडेंट और करियर ओरिएंटेड होती हैं। डेटिंग के समय महिलाओं की यही qualities पुरुषों को आकर्षित करती हैं। मॉडर्न महिलाएं ओपन माइंडेड, एक्सप्रेसिव, अडवेंचरस और सोशल मीडिया जैसी चीज़ों से अपडेटेड रहती हैं। पुरुष इन महिलाओं के साथ ओपनली बातचीत, equal पार्टनरशिप और मज़ेदार एक्सपीरियंस की उम्मीद रखते हैं।

2. शादी में stability और responsibilities 

शादी के मामले में ट्रेडिशनल, कल्चरल और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने वाली महिलाओं को पहली पसंद माना जाता है। फैमिली ओरिएंटेड महिलाएं ख़ुद से अधिक अपने परिवार और घर की जिम्मेदारियों पर फोकस करती हैं। वे अपने पार्टनर और बच्चों के लिए nurturing और supportive होती हैं।

3. ट्रस्ट और कमिटमेंट 

आज भी लोग शादी को stability और परिवार की सुरक्षा से जोड़कर देखते हैं। वहीं मॉडर्न महिलाओं को “कमिटमेंट और एडजस्ट करने में कम गंभीर” माना जाता है। यही वजह है कि पुरुषों को शादी के लिए “ट्रेडिशनल” महिला का चुनाव अधिक सुरक्षित लगता है। डेटिंग में मॉडर्न महिलाएं ओपन माइंडेड होती हैं और आसानी से compromise नहीं करतीं, जो पुरुषों को एक्साइट करता है।

Advertisment

4. समाज और परिवार का दबाव

हमारे समाज में आज भी शादी को लेकर परिवार की राय अहम होती है। पुरुष ये इच्छा रखते हैं कि उनकी पार्टनर परिवार के सभी सदस्यों के साथ एडजस्ट कर पाए। इसलिए मॉडर्न सोच के बावजूद शादी में पारंपरिक इमेज वाली महिलाओं को ज़्यादा स्वीकार की जाती हैं।

5. बदलती सोच और नया नजरिया

कहीं-कहीं पुरुषों की इस सोच में बदलाव भी आया है। अब कई पुरुष ऐसी महिलाओं को पसंद कर रहे हैं जो डेटिंग में भी मॉडर्न हों और शादी में भी अपनी स्वतंत्रता और परंपरा का संतुलन बनाए रखें। समाज को भी समझने की ज़रूरत है कि शादी के लिए केवल पारंपरिक महिला ही सही है, यह सोचना ग़लत है। धीरे-धीरे यह धारणा भी बदल रही है और रिश्ते लंबे समय तक टिकने की संभावना बढ़ रही है।

मॉडर्न Attraction कमिटमेंट शादी डेटिंग रिलेशनशिप