Advertisment

5 Signs Of A Fake Happy Relationship: झूठी परफेक्ट रिलेशनशिप के संकेत

author-image
New Update

अगर आप एक रिलेशनशिप में है तो आप समझते होंगे कि एक हैप्पी रिलेशनशिप का मतलब क्या होता है। किसी से प्यार करना एक बहुत ही अच्छा अनुभव होता है। लेकिन यह प्यार हमेशा रहे यह तो जरूरी नहीं। लोग अपने रिलेशनशिप में पैदा हुए मनमुटाव को अनदेखा करने की कोशिश करते हैं और एक फेक हैप्पी रिलेशनशिप का प्रदर्शन करते हैं। 

Advertisment

आपको किसी की हैप्पी रिलेशनशिप देख कर थोड़ी जलन हो सकती है। लेकिन यह जलन शायद खत्म हो जाए जब आपको पता चले कि वह तो एक झूठ था। जी हां आज हम आपको बताएंगे ऐसे कुछ चीज़ें जो संकेत करती हैं कि एक रिलेशनशिप फेक है या सच। यह टिप्स आपको भी यह जानने में मदद करेंगी कि कहीं आप भी तो एक हैप्पी रिलेशनशिप का झूठा नाटक नहीं कर रहे। 

एक झूठी हैप्पी रिलेशनशिप के संकेत -

1. जब वे justify करें

Advertisment

लोग अक्सर अपनी रिलेशनशिप में खुश नहीं होने पर लोगों को एक परफेक्ट रिलेशनशिप दिखाने के लिए ज्यादा खुश दिखने लगते हैं। अगर आप उनसे पूछेंगे कि सब कैसा चल रहा है तो वे सीधा जवाब नहीं दे पाएंगे। वे आपको बहुत सारी बातें बता कर जस्टिफाई करने की कोशिश करेंगे जबकि आपको इसकी कोई जरूरत भी नहीं है।

इससे पता चलता है कि उन्हें इस बात का डर है कि कोई उनकी फेक रिलेशनशिप के बारे में ना जान जाए।

2. अपने एक्स के बारे में बात

Advertisment

कुछ कपल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यहां बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए नहीं थकते। वे लगातार एक दूसरे को यह जताने की कोशिश करते हैं कि अब वे पिछली रिलेशनशिप से ज्यादा अच्छा महसूस कर रहे हैं। 

कुछ लोगों का ध्यान अपने एक्स से हटता ही नहीं है और वह अपने सामने बैठे पार्टनर पर भी फोकस नहीं कर पाते।

3. झूठी तारीफ करना

Advertisment

कुछ गर्लफ्रेंड से अपने बॉयफ्रेंड की तारीफ करने से थकती नहीं हैं। लेकिन क्या हो जब आपको पता चले कि यह तारीफ गलत है? उनका बॉयफ्रेंड उन्हें पूरे दिन रुलाता है लेकिन बस एक गुलाब का फूल दे देता है। और गर्लफ्रेंड उसकी इसी बात को लेकर सबके सामने तारीफ के ढोल बजाती है। यह केवल अपने बॉयफ्रेंड को जस्टिफाई करने का एक तरीका है।

4. सोशल लाइफ को कहे अलविदा

कुछ कपल्स इस तरह जाहिर करते हैं कि उन्हें एक दूसरे के अलावा किसी दूसरे इंसान की जरूरत ही नहीं। वह दूसरे के लिए काफी है और उन्हें कोई सोशल लाइफ नहीं चाहिए। लेकिन असल में वे एक दूसरे से उतने ही ज्यादा दुखी होते हैं।

Advertisment

5. सोशल मीडिया पर हैपी पोस्ट

कुछ लोग अपने रिलेशनशिप की हैप्पी हैप्पी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर वक्त शेयर करते रहते हैं। वे यह सब लोगों को दिखाने के लिए करते हैं कि वह कितने खुश हैं। दरअसल असलियत में एक साथ होने पर वे एक दूसरे से उतनी ही ज्यादा शिकायतें करते हैं। 

उन्हें एक दूसरे की हजारों बातें नापसंद होती हैं लेकिन वे नहीं चाहते कि किसी और को यह पता चले।

Advertisment