Advertisment

Toxic Parenting: जानिए टॉक्सिक पेरेंटिंग के 5 लक्षण क्या हैं

टॉक्सिक पेरेंट्स अपने बच्चे को किसी भी बात पर सपोर्ट नहीं करते। बच्चे क्या चाहते है, किसी बात पर उनका क्या ओपेनियन है इनसब बातों को महत्व नहीं देते। जानें अधिक इस पेरेंटिंग रिलेशनशिप ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
parent

Toxic Parenting

Toxic Parenting: आपका पार्टनर आपका अपमान करता है। तो आप उससे डिवोर्स ले सकते हैं। अपना रिश्ता खत्म कर सकते हैं। यदि आपके पेरेंट्स आपका अपमान करते हैं तो? यह सच है कई बार अच्छे पेरेंट्स भी आपको गलत बोल देते हैं। बेस्ट पेरेंट्स जैसी कोई फिलॉसफी तो नहीं होती। अधिकतर पेरेंट्स अच्छे होते हैं। कुछ पेरेंट्स टॉक्सिक होते हैं। 

Advertisment

टॉक्सिक पेरेंट्स वह होते हैं जो पेरेंट्स अपने घर के एंनवायरमेंट को नेगेटिव रखते हैं। वह बच्चो द्वारा अपनी बात मनवाने के लिए भय, गिल्ट का सहारा लेते हैं। वह ज्यादातर अपने बच्चों को नजरअंदाज करते हैं, अक्सर इमोशनली अपने बच्चों का साथ नहीं देते। कई बार अपने बच्चों को बुरा भला बोलते हैं। पेरेंट्स की खुद की नीड्स पहले होती हैं उसके बाद में बच्चों के बारे में सोचते हैं। ऐसी फैमिली में पले बढ़े हुए बच्चे अक्सर टॉक्सिक स्ट्रेस के शिकार होते हैं। कुछ पेरेंट्स यह मानने रेैडी ही नहीं होते की वह जो कर रहे है वह गलत है। टॉक्सिक पेरेंटिंग बच्चो में बड़े होने तक असर डालती है। आज हम आपको बताएंगे पेरेंट्स की टॉक्सिक बातों के बारें में।

5 Signs of Toxic Parenting

Advertisment

1.  वायलेंट होना

टॉक्सिक पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चों पर हाथ उठाते हैं। थप्पड़ मारना, हिट करना आदि तरह से बच्चो को फिजिकली  अबीयूज़ करते है जब वह बहुत ज्यादा गुस्से में होते है। यह बर्ताव करना बच्चो में डर, तनाव को जागरूक करता है। कुछ पेरेंट्स को लगता है बच्चो को पीटकर उन्हें उनकी गलती का एहसास कराया जा सकता है। पीटना बच्चों को मेन्टल और फिजिकल दोनों तरह से एफेक्ट करता है।

2. सपोर्ट न करना

Advertisment

टॉक्सिक पेरेंट्स अपने बच्चे को किसी भी बात पर सपोर्ट नहीं करते। बच्चे क्या चाहते है, किसी बात पर उनका क्या ओपेनियन है इनसब बातों को महत्व नहीं देते। पेरेंट्स ऐसा कई कारणों की वजह से कर सकते है, हो सकता है वह अपने बच्चे को कंट्रोल करना चाहते हो। अपने बच्चे को सपोर्ट ना करना बच्चे के लिए हर्टफुल हो सकता है अधिकतर उन बच्चों के लिए जिन्हे अपने पेरेंट्स का अप्रूवल चाहिए।

3. अपने इमोशंस बच्चो पर डालना

टॉक्सिक पेरेंट्स अपने इमोशन का रियेक्ट अपने बच्चो को के ऊपर करते है। जैसे- अगर आपकी लड़ाई आपके पार्टनर के साथ हुई तो वह उनका गुस्सा अपने बच्चे के ऊपर निकलते है। यह बच्चो के लिए बहुत दर्दभरा साबित हो सकता है और उन्हें कंफ्यूज कर देता है। इस तरह से बच्चे समझ नहीं पाते किस तरह अपने इमोशनस को मैनेज करना है। आप अपने बच्चों के साथ एक हेल्दी रिलेशनशिप बिल्ड करें।

Advertisment

4. सख्त सजा देते है

शिष्टाचार सिखाना बच्चो में एक बेहतर नीव बनाता है मगर तब जब वह ठीक से सिखाया जाए । टॉक्सिक पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चो को सख्त सजा देते है यदि वह अपना कार्य पूरा न कर पाएं। सख्त सजा जैसे- बच्चो पर हाथ उठाना, उन्हें फिजिकली एब्यूज करना। यह सब बच्चो में डर पैदा करता है जिस वजह से वह कुछ भी करने से पहले डरते है।

5. हर समय आज्ञा का पालन करें 

टॉक्सिक पेरेंट्स चाहते है की उनके बच्चे हर समय उनकी आज्ञा का पालन करें। बच्चों को आज्ञा का पालन करना सीखना पेरेंटिंग का एक हिस्सा है और यह इम्पोर्टेन्ट भी है। यह जरूरी है की बच्चे अपने पेरेंट्स का कहना मानें। हैल्थी माता पिता यह सब प्यार के साथ सिखाते है जबकि टॉक्सिक पेरेंट्स डांटकर अपने बच्चे को सिखाते है।

toxic parenting पेरेंट्स फैमिली Signs of Toxic Parenting
Advertisment