Advertisment

Baby Girl Unique Names: हर कोई रखना चाहेगा अपनी बेटी के यह नाम

author-image
Swati Bundela
New Update

एक बच्चे की पहचान सबसे पहले उसके नाम से होती है। भारतीय लोग कोई भी नाम रखने से पहले उसका अर्थ जान लेते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि नाम अर्थहीन नहीं होना चाहिए। वह अधिकतर देवियों के नाम के पर्यावाची से ही अपनी बेटियों का नामकरण कर देते हैं।

Advertisment

लेकिन उनकी अपनी बच्ची को अनोखा और सबसे अलग नाम देने की इच्छा अधूरी ही रह जाती हैं। अब आपकी दोनो इच्छाएं एक साथ पूरी होंगी। क्योंकि हम समझते हैं कि अनोखे और मॉडर्न नाम की क्या वैल्यू होती है। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं बेबी गर्ल के कुछ ऐसे नए और अनोखे नाम जो न केवल सुनने में अच्छे हैं बल्की बेहद अर्थपूर्ण भी हैं।

10 Unique Indian Baby Girl Names -

1. आदिश्री

आदि का मतलब होता है प्रारंभ या शुरुआत। आदि से मिलकर बना है आदिश्री जिसका मतलब होता है पहला। जो किसी भी दूसरी चीज से महत्वपूर्ण हो और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

2. बैजयंती

इस नाम का अर्थ है भगवान विष्णु की माला। फूलों की वह माला जो भगवान विष्णु के गले में विराजमान होती है।

3. चारवी

अनोखी नाम का मतलब है खूबसूरत लड़की या महिला। जो चांद से भी ज्यादा खूबसूरत हो।

4. दाक्ष्या

इसका अर्थ है चतुर, ईमानदारी और कौशलपूर्ण। नाम का व्यक्तित्व पर असर होता है। हो सकता है यह नाम आपकी बच्ची का भविष्य बदल दे।

5. दक्षिका

दक्षिका ब्रह्मा देव की बेटी का नाम है। लेकिन अधिकतर लोग इससे परिचित नहीं हैं।

6. एका

इस नाम के कई सारे मतलब है। पहला और सबसे महत्वपूर्ण अर्थ है देवी दुर्गा। इसके अलावा अकेली, बेस्ट, मुख्य, पहली, अनोखी, आदि इसके अर्थ हैं।

7. इरम

इरम नाम का अर्थ है स्वर्ग। जहां हर कोई जाना चाहता है।

8. फ्रेया

फ्रेया का मतलब होता है प्रेम की देवी। जिसे हर कोई प्रेम करता हो। जिस नाम में ही प्रेम हो उससे कोई कैसे प्रेम नही कर सकता।

9. हासिता

हासिता के नाम में ही हास का प्रयोग है। इसका अर्थ होता है हंसी और खुशी से भरपूर, जो हमेशा मुस्कुराते रहे।

10. इदिका

यह भी देवती पार्वती का नाम है। इसका मतलब होता है पृथ्वी या ब्राह्मण।

parenting
Advertisment