Advertisment

Daughters: बेटियों को ऐसे दे हौसलों के पंख

बेटियां घर की चिड़िया होती है आप इन्हे उड़ने के लिए सही पंख दो तो वो आसमान की ऊंचाइयों को भी छू सकती हैं। बेटियों को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। परिवार के प्रोत्साहन से ही एक लड़की अपने आप को आत्मविश्वासी बना पाती है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Daughters(freepik)

Image Source: Daughters(freepik)

Give Wings Of Courage To Daughters Like This: बेटियां घर की चिड़िया होती है आप इन्हे उड़ने के लिए सही पंख दो तो वो आसमान की ऊंचाइयों को भी छू सकती हैं। बेटियों को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। परिवार के प्रोत्साहन से ही एक लड़की अपने आप को आत्मविश्वासी बना पाती है। हर परिवार को अपने घर की लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और उन्हें उनके हिस्से की स्वतंत्रता अवश्य देना चाहिए जिससे, उसके अंदर निर्णय लेने की शक्ति पैदा हो और वो कभी जीवन मे संघर्षों से डर कर पीछे न हटे।

Advertisment

बेटियों को ऐसे दे हौसलों के पंख

1. शिक्षा 

शिक्षा से जीवन का सार हैं। बेटियों को शिक्षा देने का अर्थ ही है एक पूरा परिवार को शिक्षित बनाना। मां बाप के तौर पर आप उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान कर सकते है ताकि वे अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकें। शिक्षा के माध्यम से वह समाज को बेहतर बनाने की तरफ भी अपने योगदान दे सकती हैं। साथ ही उन लोगो से भी बच सकती है जो उनकी क्षमताओं का गलत प्रयोग कर सकते है।

Advertisment

2. स्वतंत्रता

स्वतंत्रता हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। हर बच्चे को एक उम्र के बाद अपने विचारों को प्रकट करने की स्वंत्रता मिलनी ही चाहिए। परिवार मे यदि बेटो के साथ- साथ बेटियों के फैसलों को भी इंपॉर्टेंस दी जाए तो उनका आत्मविश्वास बूस्ट होता है और वह अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सजग और दूरदर्शिता से देख पाती है। मां बाप की यह जिम्मेदारी बनती है की वह बेटियों को समझे और उन्हें निर्णय लेने की स्वतंत्रता दें और उनकी राय को महत्वपूर्णता दें।

3. रोल मॉडल 

Advertisment

बच्चे अकसर अपने मां बाप को देखकर ही सब सीखते है। यदि मां बाप आत्मविश्वासी हो तो बच्चे भी छोटी उमर से ही वैसे बनते है। रोल मॉडल में विशेष रूप से मां-बाप का समर्थन और समझदारी महत्वपूर्ण होती है। इसमें उनका सहयोग आपकी सफलता में मदद कर सकता है। मां और बाप दोनो के लिए बहुत जरूरी है की वह बेटियों को जीवन जीने का बेहतरीन तरीका सिखाये, जिससे कभी वह गलत रास्ते पर ना जाएं। आप स्वयं उनके लिए एक अच्छा रोल मॉडल बनें ताकि वे आपसे प्रेरणा लें।

4. समर्थन 

लड़कियों को मां-बाप का समर्थन उनके सफल विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्हें उच्च शिक्षा, करियर, और स्वतंत्रता का मौका देना उनकी स्वाभाविक क्षमताओं को सपोर्ट करने में मदद करता है।

Advertisment

5. सामाजिक समानता

लड़का और लड़की के फर्क से ऊपर उठकर मां बाप को अपने बेटियों को आगे बढ़ने की व दुनिया को फेस करने की कला सीखनी चाहिए। उनको समझाए की लड़किया किसी भी तरह लड़के से कमजोर या ताकतवर नहीं है। उन्हें समाज में समानता का महत्व सीखते हुए उन्हें अपने मुकाबलों के साथ इंस्पायर करें।

daughters बेटियां पंख Courage
Advertisment