Advertisment

Parenting Tips: बच्चों को किताबों की आदत कैसे डालें पेरेंट्स

एक अच्छी पुस्तक 10 मित्रों के बराबर होती है ऐसे में बच्चों में किताब पढ़ने की आदत डालना उनके शैक्षिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

author-image
Kanak Joshi
New Update
Parenting tip

File Image

How Can Parents Make Their Children Develop A Habit Of Reading Books: एक अच्छी पुस्तक 10 मित्रों के बराबर होती है ऐसे में बच्चों में किताब पढ़ने की आदत डालना उनके शैक्षिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि आजकल की डिजिटल मीडिया की इस दुनिया में किताब पढ़ने की आदत डालना थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है परंतु असंभव नहीं। कुछ प्रभावी तरीकों से अभिभावक अपने बच्चों को किताबों की आदत डलवाने में कामयाब साबित हो सकते हैं। 

Advertisment

बच्चों को किताबों की आदत कैसे डालें पेरेंट्स

1. किताबों के प्रति उत्साह दिखाएं 

किसी भी कार्य को करने के लिए उत्साह सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। तो ऐसे में बच्चों को किताबों की आदत लगवाने के लिए, अभिभावक को स्वयं भी किताबें पढ़नी चाहिए और बच्चों को भी दिखना चाहिए की किताबों का कितना महत्व है। जब बच्चे देखते हैं कि उनके माता-पिता स्वयं किताब पढ़ते हैं तो वह भी इसमें रुचि दिखाने लगते हैं। 

Advertisment

2. किताबों को खेल का हिस्सा बनाएं 

बच्चों को खेल बहुत पसंद होते हैं तो किताबों को भी खेल का हिस्सा बनाया जाए। किताबों से जुड़ी कोई मजेदार गतिविधि बनाएं जैसे किताबों में कुछ पत्रों या घटनाओं पर आधारित खेल-खेल सकते हैं इन्हें पढ़ने और समझने में और भी मजा आएगा। 

3. बच्चों के लिए किताबें खरीदें 

Advertisment

खेल खिलौने के साथ-साथ बच्चों के लिए नई-नई किताबें खरीदें जैसे यदि बच्चे छोटे हैं तो उनके लिए रंग बिरंगी खूब सारे चित्रों वाली किताबें खरीदें जिससे उनका मन भी लगा रहेगा और उनकी रुचि भी बनी रहेगी।

4. एक समय निर्धारित करें

हर कार्य को यदि प्रतिदिन समय दिया जाए तो वह हमारी दिनचर्या में शामिल हो जाती है ठीक उसी प्रकार बच्चों के लिए भी एक निश्चित समय निर्धारित किया जाए। जिसमें वह प्रतिदिन आधा एक घंटा या अपने अनुसार पुस्तक पढ़ सकें। जिससे यह कार्य उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाए। 

Advertisment

5. पुस्तकालय की यात्रा करवाए 

यात्राओं से भी हम अपने जीवन में बहुत कुछ सीखते हैं तो ऐसे ही कभी बच्चों को हंसते खेलते पुस्तकालय की यात्रा करवाए। वहां उन्हें अलग-अलग प्रकार की पुस्तक दिखाएं जिससे कि उनकी रुचि पुस्तकों के प्रति बढ़ पाए और वह अपने रुचि के अनुसार कोई पुस्तक पसंद कर अपने लिए लेकर आए। यदि बच्चा स्वयं पुस्तक को पसंद कर लेगा तो उसे अवश्य पड़ेगा।

parenting parenting tips Books Reading Books
Advertisment